Mumbai Police Amol Kamble and Noel Robinson Viral Video : सोशल मीडिया पर ऐसे कई वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें वह डांस करते दिखाई दिए। कइयों पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन कई ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं, जो सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। एक ऐसे ही पुलिसर्मी हैं अमोल कांबले, जो मुंबई पुलिस में हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
पुलिसकर्मी ने किया टिकटॉकर नोएल रॉबिन्सन के साथ डांस
मुंबई के डांसिंग कॉप के नाम से पहचाने जाने वाले अमोल कांबले और टिकटॉक के फेमस स्टार नोएल रॉबिन्सन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। वीडियो में अमोल कांबले पुलिस की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं, तभी नोएल रॉबिन्सन की एंट्री हुई और वह अमोल कांबले के हाथ से फोन छीनकर भागने लगे।
इसके बाद दोनों गुलाबी सरारा गाने पर डांस करते हैं। अमोल कांबले और नोएल रॉबिन्सन दोनों डांस कर रहे थे तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें देख रहे थे। कुछ लोग तो अपनी गाड़ी रोककर डांस देख रहे थे। इसी बीच एक शख्स बिना हेलमेट के भी दिखा, वह डांस देखते हुए धीरे-धीरे वहां से चलता बना।
अब वीडियो शेयर कर लोगों का कहना है कि पुलिस वाले अंकल डांस में व्यस्त रहे और लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते रहे। एक ने लिखा कि जो भी वो, पुलिस वाले अंकल डांस तो अच्छा कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि क्या बात है मजा आ गया, तनाव, थकान कोसों दूर हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद खुशी हो रही है।
यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में गंदी हरकत करता दिखाई दिया जर्मनी का नेता, वीडियो देख हर कोई हैरान
एक ने लिखा कि एक नौजवान लड़के के सामने अधेड़ उम्र के अंकल गजब का डांस कर रहे हैं। एक ने लिखा कि वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं हैं तो कृपया ट्रैफिक नियमों को लेकर उन्हें ट्रोल ना करें। एक अन्य ने लिखा कि देश में अलग-अलग लोगों के लिए अलग अलग कानून हैं। छोटे अधिकारियों को रील बनाने के बाद सजा दी जाती है तो वहीं कुछ बड़े और छोटे अधिकारी डांस में लगे रहते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines