Amethi Lok Sabha Election, Smriti Irani : लोकसभा चुनाव के स्पष्ट नतीजों के लिए बस कुछ ही देर का और इंतजार है। रुझानों में एनडीए और इंडिया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। यूपी की कई लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला चल रहा हैं। अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी वोटों से पीछे चल रही हैं।
स्मृति ईरानी ने साल 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी से जीत दर्ज की थीं। साल 2024 में कांग्रेस ने किशोरी लाल को मैदान में उतारा, जिनका सामना स्मृति ईरानी से था। रुझानों में स्मृति ईरानी करीब 50 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
स्मृति ईरानी के पीछे होने पर सोशल मीडिया पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेठी में स्मृति ईरानी की हार तय। हारी भी तो किशोरी लाल से, जनता अहंकार का हिसाब रखती है। एक ने लिखा कि अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव हार रही हैं। किशोरी लाल शर्मा के लिए उन्होंने गांधी परिवार का पीए शब्द इस्तेमाल किया था, उसका भी उन्हें भारी ही नुकसान हो रहा है।
एक अन्य ने लिखा कि स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर आरोप प्रत्यारोप कर ही सुर्खियां बटोरती थीं, बाकी इनके पास कहने के लिए कुछ होता नहीं था। राहुल गांधी का अमेठी से न लड़ना बहुत अच्छा फैसला था। एक ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है कि घमंड नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इससे यह साबित हो गया कि घमंड का नशा जमीन पर पटकता है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines