Insurance Fraud :दुनिया में एक बढ़कर फ्रॉड करने वाले लोग मौजूद हैं। कोई पुलिस को धोखा देने के लिए अपना हुलिया बदल लेता है तो कोई अपने ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, एक शख्स ने अपने ही पैर को काट लिया। पैर काटने के पीछे की जब वजह सामने आई तो हर कोई हैरान था।
शख्स ने ऐसे रची साजिश
अमेरिका के मिसौरी के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि ब्रश हॉग (ट्रैक्टर में लगने वाली एक मशीन) के साथ हुई दुर्घटना में उसने अपने दोनों पैर खो दिए हैं। इसके बाद वह इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए पहुंच गया। बता दें कि ब्रश हॉग खेती में उपयोग की जाने वाली एक मशीन है, जिसमें ब्लेड लगे होते हैं और ये ट्रेक्टर से जुड़ी होती है।
हालांकि जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनको लेकर अधिकारियों के मन में संदेह पैदा हुआ। जांच के दौरान ही इस शख्स के पैर करने की पूरी कहानी सामने आ गई और 60 साल के बुजुर्ग द्वारा रची गई साजिश का पर्दाफाश हो गया।
यह भी पढ़ें : नशे में धुत हो बैठक में पहुंच गए पार्षद, महिला टॉयलेट में घुसे; वीडियो वायरल
जांच में सामने आ गई सच्चाई
जांच में पता चला कि इस शख्स के दोनों पैर खराब हो गए थे। ऐसे में वह पैसों के लालच में आ गया और इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए जानबूझकर अपने पैरों को काट दिया। ऐसा कर वह इसे एक दुर्घटना दिखाना चाहता था ताकि इंश्योरेंस का पैसा प्राप्त कर सके। हालांकि उसकी चालाकी काम नहीं आई और पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें : Video : लड़के का डांस देख दंग रह गए लोग, बोले- नोरा फतेही को देगा कड़ी टक्कर
हालांकि पैर कट जाने के बाद इस शख्स की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इसे जेल में रखना भी मुश्किल था। पुलिस इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया और वहीं रखकर इसे इलाज कराने की परमिशन मिली है। अब पैसों के लालच में आकर अपना ही पैर काटने वाले इस शख्स की सच्चाई सुन लोग हैरानी जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines