हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुनिया में ऐसा देश, जहां दूल्हा-दुल्हन पर फेंकते हैं कीचड़ और सड़ी सब्जी, क्या लॉजिक?

Ajab-Gajab Weird News: आपने कभी सुना है कि दूल्हा-दुल्हन के ऊपर कीचड़ और सड़े अंडे के साथ टमाटर फेंके जाते हैं। अगर नहीं तो अब जान लो कि एक ऐसा देश है जहां पर ये एक रस्म है जिसे निभाने के पीछे का कारण भी सॉलिड है…

विज्ञापन

Ajab-Gajab Weird News:  इन दिनों शादियों का सीजन है, हर तरफ से शहनाई की धुन सुनाई दे रही है। हर देश में और जाति-धर्म में शादियों की अलग-अलग प्रथाएं हैं। कुछ तो इतनी अजीब हैं (Weird News) कि उनके बारे में सुनकर ही हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब शादी की रस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप भी कहेंगे ओह माय गॉड ऐसा भी होता है! कुछ तो इतनी अजीब हैं कि उनके बारे में सुन आप हंस ही पडेंगे।

दूल्हा-दुल्हन पर फेंके जाते हैं सड़े टमाटर

शादी हर लड़की और लड़के के लिए खास होती है। इस दिन वो सबसे सुंदर लगने के लिए सजते हैं और संवरते हैं। लेकिन ज़रा सोचिए अगर आपके ऊपर सड़े टमाटर, अंडे और सड़ी सब्जियां डाली जाएं तो सोचिए कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है खून खौल जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है जहां पर ये एक रीति-रिवाज है। स्कॉटलैंड में रस्म है कि शादी पहले दूल्हा-दुल्हन को पेड़ से बांधा जाता है और उनके ऊपर सड़े टमाटर, अंडे और सब्जियां डाली जाती हैं।

यह भी पढ़ें:‘मुर्दों’ का शहर, जहां ‘लाशों’ से बात करते हैं परिजन, डेड बॉडी का मेकअप भी देखने लायक

विज्ञापन

कीचड़ डाला काला-पीला किया जाता है वर-वधु को

शादी से जुड़ा एक और ऐसा अजीब सा रिवाज है जिसे सुन सभी हैरान हो जाते हैं। दरअसल ये भी स्कॉटलैंड के उत्तर-पश्चिमी इलाकों का है। यहां के कुछ ग्रामीण इलाकों में प्रथा है कि दूल्हा-दुल्हन पर कालिख पोती जाती है।  इस प्रथा का नाम भी रखा गया है जिसे ब्लेकनिंग द ब्राइड (Blackening the Bride) कहा जाता है।

इन अजब-गजब प्रथाओं के पीछे क्या है वजह

अब ये तो सभी जानते हैं कि सभी प्रथाओं के पीछे कुछ न कुछ कारण होता है। आप सोच रहे होंगे अब इन अजीब सी रस्मों के पीछे क्या वजह है। दरअसल इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि ऐसा करने से वर-वधु बुरी ताकतों से बचे रहते हैं। इन रस्मों में जो खुद को संभाल लेते हैं उनके लिए कहा जाता है कि वो आने वाले समय में सभी परेशानियों का सामना कर सकते हैं और उनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी रहने वाली है। ये भी कहा जाता है कि इससे कपल बुरी नजरों से बचे रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वो कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है? उत्तर जानते हैं आप ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola