Ajab Gajab: गली चौबारे में आपने मोमस, चाप या पनीर टिक्का बिकते खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि सड़कों पर चूहे को भी पनीर टिक्के की तरह बेचा जा सकता है? शायद नहीं, मगर आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बड़े चाव के साथ लोग चूहे खाते हैं और ये मार्केट में खुलेआम बिकता है। अफ्रीका में एक जगह है जहां बाजारों में चूहे को पनीर टिक्की की तरह बेचा जाता है और यहां के लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं।
यहां चूहा है लोकप्रिय नाश्ता
अफ्रीका के मलावी में चूहे को रोस्ट करके बेचा जाता है। यहां के लोग सुबह और शाम के नाश्ते के रूप में चूहे को खाते हैं, इनके लिए प्रोटीन एक स्त्रोत चूहा माना जाता है। मलावी के मुख्य राजमार्ग के किनारे में रोस्टेड चूहा बेचने वाले खड़े रहते हैं। ये एक स्ट्रीट फूड है।
चूहे का किया जाता है शिकार
पूर्वी अफ्रीका के मलावी में लोग चूहों का शिकार करते हैं। इसके लिए मकई के खेतों में जाते हैं और वहां चूहों को पकड़ते हैं। जमीन से चूहे को निकालकर डंडों पर लटकाते हैं और फिर सड़क किनारे खड़े होकर या मार्केट में बेचते हैं। चूहा यहां के लोगों का लोकप्रिय व्यंजन कहलाता है। इसे पकाकर, नमकीन बनाकर या सुखाकर बेचा जाता है। यहां के लोगों के लिए ये एक सस्ता और प्रोटीन युक्ति आहार है।
ये भी पढ़ें- पानी नहीं, Coca Cola से प्यास बुझाते हैं यहां के लोग, जानें कहां है ये अजीबो-गरीब शहर?
किस कारण यहां खाते हैं चूहा
पूर्वी अफ्रीका के मलावी को दुनिया का सबसे गरीब देश कहा जाता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मलावी में लोग चूहा खाना पसंद करते हैं। भुखमरी से बचने के लिए यहां के लोगों के लिए एकमात्र सहारा भी चूहा है। फसल की विफलता के कारण भी यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया से हासिल की गई है और सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 3 ब्रेस्ट, 2 वजाइना और 2 लिंग… कुछ ऐसे भी हैं दुनिया में अजीबो-गरीब लोग
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines