---विज्ञापन---

Ajab Gajab: पनीर टिक्का और चाप की तरह यहां सड़क पर बिकते हैं रोस्टेड चूहे, चाव से खाते हैं लोग!

Ajab Gajab: अरे... ये क्या पनीर टिक्के की तरह यहां की सड़कों पर रोस्टेड चूहे बिक रहे हैं? ये जानकर आप शायद हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये सच है। एक ऐसा देश है जहां पर लोग चूहा खाना खूब पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

Ajab Gajab: गली चौबारे में आपने मोमस, चाप या पनीर टिक्का बिकते खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि सड़कों पर चूहे को भी पनीर टिक्के की तरह बेचा जा सकता है? शायद नहीं, मगर आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बड़े चाव के साथ लोग चूहे खाते हैं और ये मार्केट में खुलेआम बिकता है। अफ्रीका में एक जगह है जहां बाजारों में चूहे को पनीर टिक्की की तरह बेचा जाता है और यहां के लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं।

यहां चूहा है लोकप्रिय नाश्ता

अफ्रीका के मलावी में चूहे को रोस्ट करके बेचा जाता है। यहां के लोग सुबह और शाम के नाश्ते के रूप में चूहे को खाते हैं, इनके लिए प्रोटीन एक स्त्रोत चूहा माना जाता है। मलावी के मुख्य राजमार्ग के किनारे में रोस्टेड चूहा बेचने वाले खड़े रहते हैं। ये एक स्ट्रीट फूड है।

---विज्ञापन---

चूहे का किया जाता है शिकार 

पूर्वी अफ्रीका के मलावी में लोग चूहों का शिकार करते हैं। इसके लिए मकई के खेतों में जाते हैं और वहां चूहों को पकड़ते हैं। जमीन से चूहे को निकालकर डंडों पर लटकाते हैं और फिर सड़क किनारे खड़े होकर या मार्केट में बेचते हैं। चूहा यहां के लोगों का लोकप्रिय व्यंजन कहलाता है। इसे पकाकर, नमकीन बनाकर या सुखाकर बेचा जाता है। यहां के लोगों के लिए ये एक सस्ता और प्रोटीन युक्ति आहार है।

ये भी पढ़ें- पानी नहीं, Coca Cola से प्यास बुझाते हैं यहां के लोग, जानें कहां है ये अजीबो-गरीब शहर?

---विज्ञापन---

किस कारण यहां खाते हैं चूहा

पूर्वी अफ्रीका के मलावी को दुनिया का सबसे गरीब देश कहा जाता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मलावी में लोग चूहा खाना पसंद करते हैं। भुखमरी से बचने के लिए यहां के लोगों के लिए एकमात्र सहारा भी चूहा है। फसल की विफलता के कारण भी यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया से हासिल की गई है और सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  3 ब्रेस्ट, 2 वजाइना और 2 लिंग… कुछ ऐसे भी हैं दुनिया में अजीबो-गरीब लोग

First published on: Dec 02, 2024 11:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola