Ajab Gajab Hotels in The World: दोस्तों संग जाना हो या हनीमून मनाना हो? इसके लिए हम सभी लोकेशन के साथ एक अच्छे होटल की तलाश करते हैं जो हर पल को यादगार बनाने के लिए भी काम आए। दुनियाभर में ठहरने के लिए तमाम होटल हैं जो अपनी अलग-अलग खासियत और सुविधाओं के साथ आते हैं, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इस दुनिया में कुछ होटल्स ऐसे भी हैं जो आपके लिए एक नया एक्सपीरियंस हो सकता है या कहें कि कुछ नया एक्सप्लोर करने की चाह रखने वालों के लिए मददगार हो सकता है।
आज हम आपको जिन होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं वो अपनी खासियत के चलते दुनियाभर में यूनिक होटल की लिस्ट में आते हैं। इन अजब गजब होटल्स की लिस्ट में एक ऐसा होटल है जिसकी दीवारों को लोग चाटना पसंद करते हैं, तो एक होटल ऐसा भी है जहां खुले में लोग हनीमून मना सकते हैं।
जी हां, अगर आपको एनिमल मूवी का एक सीन याद हो तो उसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का खुले आसमां में हनीमून मनाते नजर आते हैं और इस सीन को देखकर अगर आपके मन में भी कुछ ऐसा एक्सप्लोर करने की चाह है तो इस चाहत को आप सच में पूरी कर सकते हैं। आइए आपको दुनिया के अजब-गजब होटलों के बारे में बताते हैं
पलासियो डे साल (Palacio de Sal)
अजब गजब होटलों की लिस्ट में एक नाम पलासियो डे साल का है, जिसे नमक के महल के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत में स्थित इस नमक के महल की खासियत है कि इसमें दीवार से लेकर इस्तेमाल किए गए फर्नीचर तक नमक के बने हुए हैं। ये रिसॉर्ट धरती के सबसे विशाल नमक के मैदान पर स्थित है। इस होटल में लोगों को खाने के लिए भी नमक दिया जाता है। वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन स्वाद सिर्फ नमकीन में ही मिलता है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां लोग होटल की दीवारों को भी चाटकर नमक का स्वाद लेता है।
कोनराड होटल (Conrad Hotels in Maldives)
कैसा लगेगा जब आप ऐसी जगह सो रहे हों जहां लेटने पर आपको मछलियां ही मछलियां नजर आएं? शायद अच्छा या थोड़ा अजीब लग सकता है। इस तरह का अनुभव आपको मालदीव में मिल सकता है। दरअसल, मालदीव के रंगाली आइलैंड पर एक होटल है जो समुद्र के बीच स्थित है। इसका नाम कोनराड होटल है और इस तैयार ही ऐसे किया गया है कि ठहरने वाले को नीचे से ऊपर की तरफ देखने में सिर्फ तैरती हुईं मछलियां नजर आएं।
ये भी पढ़ें- महिला की न्यूड बॉडी पर खाना, तो कहीं कब्रिस्तान में चाय-कॉफी; ये हैं अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट
नल स्टर्न होटल (The Null Stern Hotel)
एनिमल मूवी में एक हनीमून सीन है जहां अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का खुले आसमां में रोमांस करते नजर आते हैं। ये खुले आसमां का मजा आप स्विट्जरलैंड स्थित The Null Stern Hotel में भी उठा सकते हैं। दरअसल, इस होटल की न तो कोई दीवार है, न छत और न ही दरवाजा है बस है तो खुले आसमां के नीचे रखा बेड। यहां कई कपल्स ठहरते हैं और नेचर का मजा उठाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस होटल में बाथरूम तक नहीं है।
ये भी पढ़ें- दूल्हे के दोस्त करते हैं दुल्हन को Kiss, पुरुषों के लिए दो शादी जरूरी
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines