Ajab Gajab News: “दूध” जिसे सबसे पौष्टिक आहार माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को दूर किया जा सकता है। शरीर को ताकतवर बनाए रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध पीने की सलाह देते हैं। भैंस और गाय के दूध को आमतौर पर लोग पीना पसंद करते हैं और इनके दूध को पीने से कई फायदे भी मिल सकते हैं। भैंस और गाय के दूध के अलावा लोग भेड़, बकरी और ऊंट का दूध भी पीते हैं। हालांकि, अन्य जानवर भी हैं जिनके दूध का सेवन किया जा सकता है और वो उनके अलग फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जानवर ऐसे भी हैं जिनके दूध को मनुष्य ना ही पिएं तो अच्छा है।
जी हां, आज हम आपको ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके दूध को पीने की गलती कभी भी मत करना। किस जानवर का दूध शराब-सा नशीला होता है? (Which Animal Milk In Alcohol) और किस जानवर के दूध में जहर होता है? (Which Animal Milk Contains Poison?) आइए जानते हैं।
किस जानवर का दूध सबसे नशीला?
मादा हाथी यानी हथिनी का दूध सबसे ज्यादा नशीला होता है। इसे पीने से शराब जैसा नशा चढ़ सकता है। रिसर्च में भी ऐसा दावा किया जा चुका है कि हथिनी का दूध इंसानों के लिए नहीं होता है। इसमें मौजूद केमिकल मनुष्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।
ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे छोटा देश… कदमों में खत्म हो जाता है यहां का सफर!
क्यों नहीं पीना चाहिए हथिनी का दूध?
हथिनी का दूध बेहद नशीला होने के साथ-साथ प्रोटीन और फैट की मात्रा में अधिक होता है। अगर कोई व्यक्ति हथिनी का दूध पी ले तो उसके लिए इसे डाइजेस्ट करना भी मुश्किल हो सकता है। लैक्टोज और ओलिगोसैकेराइड का लेवल ज्यादा होने के कारण पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। ये ही कारण है कि हथिनी का दूध इंसानों का नहीं पीना चाहिए।
किस जानवर के दूध में सबसे ज्यादा जहर?
रिसर्च के अनुसार शेरनी का दूध भी मनुष्य के पीने योग्य नहीं है। शेरनी के दूध को जहरीला कहा जाता है और इसे पीने से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। कोरा वेबसाइट की मानें तो शेरनी के दूध को इंसानों को नहीं पीना नहीं चाहिए इसमें पामिटिक और स्टीयरिक और मोनो अनसैचुरेटेड जैसे फैटी एसिड मौजूद होते हैं। कहा जाता है कि शेरनी का दूध काफी गर्म होता है और इसे पीने से दिमाग पर गर्मी चढ़ सकती है, जो इंसान को पागल भी कर सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: यहां सड़क पर बिकते हैं रोस्टेड चूहे, चाव से खाते हैं लोग!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines