Air India के प्लेन की छत से टपकने लगा पानी, फ्लाइट में सो रहे पैसेंजर्स की आंख खुली तो रह गए हैरान, Video

Air India plane Leaking mid flight passengers shocked: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एयर इंडिया के प्लेन की छत से पानी रिसाव हो रहा है। प्लेन में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

Air India Plan Leaking In mid Air

Air India plane Leaking mid flight passengers shocked: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एयरप्लेन की छत से पानी का रिसाव हो रहा है। यह घटना तब सामने आई, जब प्लेन अपनी डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भर चुका था। इस घटना के बाद प्लेन में मौजूद लोग हैरान रह गए कि आखिर प्लेन की छत से पानी क्यों निकल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन में मौजूद पैसेंजर्स सो रहे होते हैं, जब उनकी आंख खुलती है, तब उन्हें पता चलता है कि प्लेन की छत से पानी लीक हो रहा है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं लग सकी कि इस प्लेन ने कहां के लिए उड़ान भरी थी। बहरहाल, इस वीडियो को देखने के बाद लोग एयर इंडिया की सर्विस पर सवाल उठा रहे हैं कि इससे यात्रियों की जान का खतरा भी हो सकता है।

विज्ञापन

वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई 

दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट का यह वीडियो कब का है, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेन यात्रियों से भरा पड़ा है और उसमें पैसेंजर्स सो रहे हैं। जब उन्हें इस बात का पता चलता है कि प्लेन की छत लीक हो गई है। तो सब हैरान रह जाते हैं। हालांकि, एयर लाइन की तरफ से कोई भी कर्माचारी वीडियो में नजर नहीं आता है। प्लाइट में मौजूद लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर किया गया वीडियो

इसके साथ ही कई लोग दावा कर रहे हैं कि बारिश के चलते प्लेन की छत लीक करने लगी। वहीं, ऐसा भी समझा जा रहा है कि एसी या स्टोरेज पानी की टंकी से ये रिसाव हुआ होगा। इस वीडियो को फेसबुक पर अवतार सिंह राय नाम के पेज से अपलोड किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि यह वीडियो एयर इंडिया फ्लाइट का है। हालांकि, इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्लेन की छत से पानी लीक होने के इस वीडियो ने एयर इंडिया पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। क्योंकि प्लेन में पानी लीक होने से कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था, लेकिन गनीमत रही ऐसा कुछ हुआ नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ