Air India की एयर होस्टेस पर लंदन में हमला, होटल के कमरे में घुसा शख्स; सेक्सुअल हैरेसमेंट का भी आरोप

Air India Crew Member : एयर इंडिया की महिला क्रू के साथ लंदन के होटल में मारपीट और कथित तौर पर यौन शोषण की कोशिश हुई। महिला क्रू को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मुंबई वापस लाया जा रहा है।

Air India Flight Bomb Threat

एयर इंडिया के विमान ने सुबह ही उड़ान भरी थी।

विज्ञापन

Air India Crew Member : एयर इंडिया की एक महिला क्रू के साथ होटल में मारपीट की खबर सामने आई है। महिला क्रू लंदन में एक होटल में रुकी थी, इसी दौरान अचानक एक शख्स उसके कमरे में दाखिल हुआ और जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि क्रू को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। एयर इंडिया की तरफ से भी इस घटना की पुष्टि की गई है। जानें क्या है पूरा मामला

द हिन्दू के मुताबिक, एयर इंडिया की एक केबिन क्रू सदस्य के साथ गुरुवार (15 अगस्त) की रात लंदन के एक होटल में अनजान शख्स ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की और उस पर हमला कर घायल कर दिया। यह घटना लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल में हुई, इस होटल में एयर इंडिया के कई स्टाफ रुके हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

रात 1.30 बजे कमरे में घुसा शख्स

जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की क्रू मेंबर अपने होटल में सो रही थी, रात करीब 1.30 बजे एक शख्स कमरे में घुस गया और हमला कर दिया। इससे एयर इंडिया क्रू बुरी तरह डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। बचाव के लिए उसने कपड़े के हैंगर से शख्स पर हमला किया। इसी बीच मौका पाकर वह भागने की कोशिश करने लगी लेकिन शख्स ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए फिर कमरे में ले गया।

क्रू को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

इस घटना में एयर इंडिया की क्रू बुरी तरह से घायल हो गई थी और घटना के बाद शख्स भागने की कोशिश कर रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी और एयर इंडिया की क्रू को अस्पताल के जाया गया। उसे अपने एक सहकर्मी के साथ रुकना पड़ा और वह ड्यूटी पर नहीं जा सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन के स्टाफ ने कई बार सुरक्षा, अंधेरे गलियारों, सूनसान रिसेप्शन की शिकायत की थी। इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि कुछ बदमाश आकर दरवाजा खटखटाते हैं।

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है कर बताया है कि हम क्रू की हरसंभव मदद कर रहे हैं और कानूनी सहायता भी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्रू की गोपनीयता को सार्वजनिक ना किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की स्टाफ मुंबई आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ