Air Hostess Surbhi Khatun : सुरभि खातून एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की क्रू मेंबर थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX 714 में सुरभि की तैनाती थी। 26 साल की सुरभि कोलकाता की रहने वाली थी। अब वह सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।
सुरभि खातून का कारनामा!
सुरभि खातून नाम की इस एयर होस्टेस ने अपने प्राइवेट पार्ट में लगभग 960 ग्राम सोना छुपा रखा था। हालांकि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को पहले से ही खुफिया जानकारी मिली थी कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का क्रू तस्करी में शामिल है। अधिकारियों ने फ्लाइट के पहुंचने के बाद जब सुरभि की जांच की तो सब सन्न रह गए।
दरअसल सुरभि ने अपने प्राइवेट पार्ट में सोना भर लिया था और मस्कट से कन्नूर चली आई। हालांकि एयरपोर्ट पर जांच अधिकारियों ने जब सुरभि की जांच की तो पता चला कि उसके अपने मलाशय में सोना रखा हुआ। उसे निकाला गया, पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया।
अब जांच की जा रही है कि सुरभि किस गिरोह में शामिल रही है, इससे पहले वह कितनी बार सोने की तस्करी कर चुकी है। इतना ही नहीं, उसके साथ कितनी लोग इस तरह के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। सुरभि खातून के कारनामे को सुनकर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोग सुरभि खातून पर तंज कस रहे हैं तो कुछ तस्करी के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : क्लासरूम के अंदर ही अश्लील वीडियो बनाती थी टीचर, वायरल हुआ वीडियो तो पकड़ी गई
ये कोई पहला मामला नहीं
सोना तस्करी के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई सोने का पेस्ट बना लेता है तो कोई शरीर, कपड़ों और बैग में सोना छुपाकर तस्करी की कोशिश करता है। प्राइवेट पार्ट में भी लोग सोना भरकर ले जाते पकड़े गए हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह पहला मामला है जब किसी भारतीय एयरलाइन स्टाफ ने सोना तस्करी करने का ये तरीका अपनाया हो।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines