हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंसान नहीं अब AI से इश्क लड़ा रहे हैं 54% सिंगल्स, सामने आइ इस रोपोर्ट ने किया हैरान

आजकल के 57% सिंगल्स इंसान से नहीं बल्कि AI के साथ रिलेशनशिप में हैं. AI का इस्तेमाल न सिर्फ चैट या समय बिताने के लिए कर रहे हैं, बल्कि फ्लर्ट करने, कनेक्ट होने और अपने दिल की बातें कहने के लिए भी कर रहे हैं. अब यही AI रिश्ते निभाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन
Gen Z को पसंद आया AI पार्टनर? . Image Source Freepik

Trending News: Artificial Intelligence अब डेटिंग की दुनिया में भी बड़ा रोल निभा रहा है. दुनिया भर में लोग AI का इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं. नए डेटिंग ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, लोग AI को अपने साथी की जगह नहीं, बल्कि एक तरह के “इमोशनल साथी” की तरह देखने लगे हैं. happn डेटिंग ऐप की रिपोर्ट में बताया गया है कि 54 फीसदी सिंगल्स को यह भी फर्क नहीं पड़ता कि उनका क्रश AI है. आजकल लोग AI से इतना इमोशनलि अटैच हो चुके हैं कि उन्हें इसके बिना रहा ही नहीं जाता है.

Gen Z क्यों बना रहा है AI से रिश्ता?

आज का ज्यादातर डेटिंग AI चैटबॉट्स पर भी हो रहा है. लोग AI से बात कर रहे हैं, भावनाएं शेयर कर रहे हैं और कभी-कभी रोमांटिक कनेक्शन भी बना रहे हैं. इंडिया में ऑनलाइन डेटिंग तेजी से बढ़ रही है और खासतौर पर Gen Z इसमें सबसे आगे है. एक सर्वे ने बताया कि 83 फीसदी Gen Z मानता है कि वह AI से इमोशनल रिश्ता बना सकता है.

क्यों बढ़ रहे हैं AI Situationships?

रिश्तों में सबसे जरूरी चीज होती है इमोशनल सपोर्ट, और AI इस जगह को जल्दी पकड़ लेता है. AI न चिड़चिड़ाता है, न शिकायत करता है, न जज करता है और हमेशा उपलब्ध रहता है. रिलेशनशिप कोचों के अनुसार, प्यार और डेटिंग में बार-बार निराशा मिलने से लोग थक जाते हैं. जब इंसानों से कनेक्शन मुश्किल हो जाता है, तो कई लोग AI चैटबॉट्स की तरफ मुड़ जाते हैं क्योंकि वहां न ड्रामा है, न एक्सपेक्टेशन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’, देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola