AI Advice On Kidney Stone Passing: आजकल रोजाना नई-नई बीमारियां सुनने को मिल रही हैं। एक हेल्दी व्यक्ति भी किसी-न-किसी बिमारी का शिकार हो रहा है। इस बीच शरीर में पथरी होने के मामले तो आपने काफी सुने होंगे। ऐसे कई लोग हैं जिनके शरीर के अलग-अलग पार्ट में पथरी मिलती है जिससे वह परेशान रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां पथरी से पीड़ित व्यक्ति अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए AI का सहारा लेता है लेकिन उसका जवाब हैरान कर देता है।
आपको बता दें कि इंटरनेट के बाद अब तकनीक की दुनिया AI यानी आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। AI के माध्यम से लोग तस्वीरें बनवाने से लेकर कोडिंग जैसे कई काम कर रहे हैं। इस बीच ऐसा भी होता है कि AI कई बार चौंकाने वाले जवाब दे देता है। ऐसा ही गूगल के Search Generative Experience के साथ हुआ। जब एक यूजर ने सर्च किया कि किडनी में पथरी होने पर क्या करना चाहिए? इसका जवाब जानकार शख्स हैरान रह गया।
AI ने पूरा जवाब क्या दिया?
इस सर्च पर उसे जवाब मिला कि खूब साड़ी तरल चीजों का सेवन करें जैसे पानी, लेमन सोडा, फ्रूट जूस, अदरक पानी आदि। इनके जरिए किडनी से पथरी निकलने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा उसने कहा कि किडनी में पथरी को हटाने के लुए दिनभर में लगभग दो लीटर पेशाब पीने का लक्ष्य चाहिए। पेशाब से जुड़ी यह अजीब सलाह जानकर आदमी हक्का-बक्का रह गया। अब लोग इस जवाब को लेकर गूगल को ट्रोल कर रहे हैं। इस अजीब सलाह को एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है जिसपर भर-भरकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।
इस मामले को लेकर एक यूजर ने कहा कि पूरे सम्मान से कहूंगा कि यह एक अच्छा प्रोडक्ट नहीं है। गूगल पर आए इस अजीब सर्च रिजल्ट के बाद कई यूजर्स ने गूगल किया तो यही जानकारी मिली। हालांकि, इससे पहले भी गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैमिनी पर भी सवाल खड़े हुए थे जिसके चलते कई लोगों की नौकरी भी खतरे में आ गई थी।
कैसे हट सकती है किडनी से पथरी?
जानकारी के लिए बता दें कि किडनी से पथरी हटाने के लिए दिनभर में मिनिमम 2 से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। खासतौर पर जब आपने काफी मेहनत की हो या काफी गर्मी में हों। इसके अलावा, विटामिन सी वाली चीजें ज्यादा खाएं। मोटापे, डायबिटीज और कार्डियो से जुड़ी बीमारियों से बचकर रहें।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच पोलिंग अफसर का ‘सेक्स चेंज’, पीली साड़ी वाली से ज्यादा वायरल हुई तस्वीर
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines