Python Taj Mahal Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है। आगरा के ताजमहल के पास एक बड़ा अजगर पहुंच गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वन विभाग की टीम को फोन किया गया लेकिन वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
बताया जा रहा है कि 12 फीट का अजगर ताजमहल के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
जब वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने नहीं पहुंची तो फिर लोगों ने पहलवान सुंदर दुबे नाम के शख्स को इसकी जानकारी दी। संजय दुबे मौके पर गए और अजगर को पकड़ लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बताया जा रहा है कि अजगर करीब 11 से 12 फीट का था ।
वन विभाग टीम पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। ताजमहल में घुसने का प्रयास कर रहा अजगर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था। इसके बाद वन विभाग की तरफ लचर रवैया अपनाया गया और लापरवाही बरती गई।
यह भी पढ़ें : मुंबई की हसीना तारा ढिल्लों कौन? जिसने पाकिस्तानी ‘अंकल’ से किया निकाह
बताया जाता है कि पहलवान सुंदर दुबे सांपों को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे कई मौकों पर खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। अब एक बार फिर संजय दुबे ने ताजमहल के करीब अजगर को पकड़कर लोगों को दहशत से बचाने का काम किया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines