हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति की गंदी आदत से परेशान दुल्हन ने मांग लिया तलाक, 40 दिन में ही टूट गया सब्र

Agra News : आगरा में एक महिला शादी के महज 40 दिन बाद पति की गन्दी आदत से परेशान होकर तलाक मांग रही है। तलाक की वजह जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

विज्ञापन

Agra News : शादी के बाद पति-पत्नी जब साथ में रहने लगते हैं तो एक दूसरे की कई आदतों से परिचित होते हैं। समझदार लोग एक दूसरे का ध्यान रखते हुए गलत या नापसंद आदतों को सुधार लेते हैं और जिंदगी में खुश रहते हैं। आगरा का एक कपल ऐसा नहीं कर पाया और शादी के महज 40 दिन बाद मामला तलाक तक पहुंच गया। महिला अपने पति की गंदी आदत से बहुत परेशान थी और उसे सुधारने की कोशिश कर रही थी लेकिन जब सफल नहीं हुई तो अलग होने का फैसला कर लिया।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका पति रोजाना स्नान नहीं करता है। वह सप्ताह में एक दिन गंगा जल से नहाता है। इससे उसके शरीर से दुर्गन्ध आती थीं। पत्नी ने उसे समझाने और संभालने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बताया गया कि 40 दिन में सिर्फ 6 दिन ही नहाया था।

नहाने को तैयार हुआ पति लेकिन पत्नी ने कर दिया इनकार

जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई और तलाक मांगा है। महिला पति का घर छोड़कर अपने माता-पिता के साथ चली गई है। वहीं जब पति को लगा कि मामला कंट्रोल से बाहर हो गया है तो वह नहाने और सफाई रखने के लिए तैयार हो गया लेकिन महिला ने फैसला कर लिया था कि अब वह उस शख्स के साथ नहीं रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘खुद का ही गला घोंटकर जान देते’ सांप की फोटो वायरल! जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाई जा रही है कि जिससे दोनों का यह रिश्ता टूटने से बच जाए। माना जा रहा है कि महिला अपने पति के व्यवहार से बेहद नाराज दिखाई दी और अब वह किसी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गजब बेइज्जती है यार! सड़क नहीं ‘नाले’ से होकर गुजरे मंत्री जी, सवाल सुन साध ली चुप्पी

ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला ने कुरकुरे और तीखी नमकीन ना लाने पर तलाक लेने की बात कहकर सनसनी मचा दी थी। महिला का कहना था कि उसका तीखा खाने का मन होता था, इसलिए वह कुरकुरे या तीखी नमकीन मांगती थी लेकिन पति लापरवाही करने लगा और फिर मामला तलाक तक पहुंच गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola