---विज्ञापन---

सास मेरे साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध, आगरा में थाने पहुंची बहू के सनसनीखेज आरोप

Agra News : आगरा की रहने वाली बहू ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, साथ में कहा है कि उसकी सास ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, मना करने पर प्रताड़ित किया गया।

---विज्ञापन---

Agra News :  उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बहू ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाया है। बहू अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची और FIR दर्ज कराने की मांग की। बहू का कहना है कि सास उसके साथ जबरदस्ती करती थी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी।

आगरा की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है और साथ में अपनी सास पर आरोप लगाया है कि सास अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2022 में गाजीपुर जिले में आलोक उपाध्याय से शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल में उसे परेशान करना और दुर्व्यवहार करना शुरू हो गया।

---विज्ञापन---

शारीरिक संबध बनाने के लिए किया गया मजबूर

परेशान और प्रताड़ित करने के आरोप के साथ ही महिला ने सास पर आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश लेकिन जब बहू ने विरोध किया तो उसके सात अत्याचार किया गया। सास ने ब्लेड लेकर हमला कर दिया। इस हमले में बहू बुरी तरह घायल हो गई। उसने बताया कि उसके हाथ में टांके लगे थे।

इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि पति की भाभी ने उसके सारे कपड़े छीन लिए और एक महीने तक इस महिला को सिर्फ एक ही कपड़े में रहना पड़ा। आरोप लगाया है कि उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया था और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने कहा कि पिछले साल एक बेटे को को जन्म देने के बाद उसके ऊपर अत्याचार और बढ़ गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रील बनाने के चक्कर में लड़की का खतरनाक स्टंट, हवा में उछलने और नीचे गिरने का वीडियो वायरल

महिला ने 2023 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार बढ़ गया। पति ने कथित तौर पर बच्चे की वैधता पर सवाल उठाया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और उसे घर में वापस आने दिया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : देखिए जिम करते-करते कैसे चली गई लड़की की जान, थोड़ी से गलती से खत्म हुई जिंदगी

मारपीट से तंग आकर महिला ने मायके वापस आने का फैसला किया , जब महिला वापस आ गई तो उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया लेकिन जब समझौते को लेकर बात की गई तो स्थिति मारपीट तक पहुच गई और समझौता नहीं हो पाया ।इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने जांच करने की बात कही है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2024 07:44 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola