Agra DM Viral Video : आगरा के जिलाधिकारी बिना किसी सुरक्षा और तामझाम के ताजमहल पहुंच गए। जिलाधिकारी वहां की व्यवस्थाओं को समझने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया और जब लोगों ने पहचाना तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिलाधिकारी के साथ पार्किंग स्टाफ ने भी बदसलूकी कर दी। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह की सैर करते हुए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अपने आवास से ताजमहल तक पहुंच गए। यहां उन्हें जो भी दिखा, उससे वह दुखी और नाराज हुए। क्रीम कलर का पुलओवर और ब्लैक कलर का हाफ पैंट पहनकर सुबह 6 बजे ही वह ताजमहल पहुंचे गए थे। जिलाधिकारी से पार्किंग स्टाफ ने बहस भी कर ली।
बताया जा रहा है कि जिलाधिकरी को ऑनलाइन बुकिंग विंडो बंद मिली। इसके बाद वह पार्किंग की तरफ गए तो स्टाफ ने पर्ची काटकर कहा कि जहां मन हो गाड़ी वहां खड़ी कर लो। इसके बाद जब जिलाधिकारी ने पार्किंग स्टाफ से आईडी को लेकर पूछा तो अकड़ते हुए जवाब दिया कि ‘चचा आप अपने काम से काम रखो।’
इसके बाद जिलाधिकारी को पता चला कि व्हीलचेयर के लिए मनमानी की जा रही है और पैसे भी मनमानी तरीके से वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, विदेशी पर्यटक के साथ भी मनमानी हो रही थी। डीएम ने कई पर्यटकों और कर्मचारी से बात कही, इस दौरान पता चला कि इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन भी ठीक से नहीं हो रहा था। शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला कि इसमें सेंसर नहीं लगा हुआ था।
यह भी पढ़ें : बाप रे! 4 शेरों के बीच सोती दिखी महिला, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
निरीक्षण के दौरान ही डीएम ने पुलिस से एक लपके को पकड़वाया। पार्किंग ठेकेदार को भी तलब किया गया। जानकरी के अनुसार, डीएम ने अधिकारियों को ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines