Agra High Heels Couple Fight: आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाई हील्स को लेकर पति और पत्नी में लड़ाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। वहीं अब तलाक की नौबत आन पड़ी है। पुलिस ने दोनों कपल्स को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा है। इस मामले ने कई लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
पिछले साल हुई थी शादी
दरअसल यूपी के आगरा में एक साल पहले कपल की शादी हुई थी। 2024 में दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं युवती को ऊंची हील्स की सैंडल पहनने का शौक है। ऐसे में शादी के बाद उसने पति से हाई हील्स सैंडल दिलाने की मांग की। पति ने पत्नी की यह डिमांड नहीं मानी तो दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। कई दिनों तक दोनों में अनबन चलती रही। पति को लगा कुछ समय में पत्नी हाई हील्स की जिद छोड़ देगी, लेकिन मामला बढ़ता चला गया और मारपीट की नौबत आ गई।
यह भी पढ़ें- IPS अधिकारी कल्पना नायक को जान का खतरा! ऑफिस में लगाई गई आग, सामने आई बड़ी वजह
घर छोड़कर मायके गई पत्नी
हाई हील्स पर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। अब वो पिछले 1 महीने से अपने मायके में रह रही है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों कपल को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने की जिद पर अड़े थे। आखिर में पुलिस ने दोनों को काउंसलर के पास भेजा है।
दोनों की हुई काउंसलिंग
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ सतीश खिरवार के अनुसार 2024 में कपल की शादी हुई थी। दोनों आगरा के रहने वाले हैं। पति ने कहा कि पत्नी हिल वाली सैंडल पहनने की जिद करती है, पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही है। मामला सामने आने पर दोनों को समझा दिया गया है। दोनों में राजीनामा करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- डॉगी के बर्थडे पर पानी की तरह बहाया पैसा, इतना बड़ा होर्डिंग…ये सेलिब्रेशन कैसा?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines