डॉगी के बर्थडे पर पानी की तरह बहाया पैसा, इतना बड़ा होर्डिंग...ये सेलिब्रेशन कैसा?

Grand Celebration For Dog Birthday: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के एक कुत्ते का बर्थडे बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने खास अंदाज में लूडो का बर्थडे मनाया जो वायरल हो गया है।

Grand Celebration For Dog Birthday

Grand Celebration For Dog Birthday

Grand Celebration For Dog Birthday: अपने प्रियजनों का बर्थडे तो हर कोई मनाता है। लेकिन आपने कम ही सुना होगा कि जानवरों का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक कुत्ते का जन्मदिन जिसका नाम ‘लूडो’ है बहुत ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। वो लोगों सेलिब्रेशन को और भी मजेदार बनाने के लिए फुटपाथ पर बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगा रहे हैं। लूडो के बर्थडे पर इन लड़कों ने पैसे पानी की तरह बहाए हैं। अब देखिए न इतना बड़ा होर्डिंग बनाना और पार्टी करने में अच्छे- खासे पैसे खर्च हुए होंगे इस वीडियो को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। आइए आप भी एक झलक देख लीजिए लूडो के रॉयल बर्थडे सेलिब्रेशन की।

होर्डिंग पर लिखा है शानदार नोट

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के ‘लूडो’ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और उन्होंने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए बड़ा सा होर्डिंग बनाया बनाया है जिस पर लिखा है- हमारे प्रिय वफादार, खूंखार लूडो भाई को जन्मदिन की लाख लाख बधाइयां। होर्डिंग पर एक अन्य संदेश में कहा गया है, अपने भारतीयों पर गर्व करें, देसी कुत्तों को गोद लें।

काटा केक फोड़े पटाखे

वायरल वीडियो एक खास मैसेज वाला होर्डिंग दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सारे लड़के एक कार में हैं और उन्होंने लूडो के बर्थडे का केक काटा और आतिशबाजी भी की। सभी ने मिलकर ढेर सारी मस्ती की और वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- लूडो भाई का जन्मदिन मनाया गया।

Grand Celebration For Dog Birthday

Grand Celebration For Dog Birthday

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने कमेंट की झड़ी लगा दी। एक ने लिखा- दिल खुश कर दिया भाई, अपने देसी किसी से कम थोड़ी हैं। ये थप्पड़ है ब्रीड लवर्स के मुंह पर। दूसरे ने लिखा- फाइनली लूडो भाई मिल ही गया। तीसरे ने लिखा- सुपरहिट है भाई का बर्थडे सुपरहिट। चौथे ने लिखा- आतंक का दूसरा नाम ludo भाई। किसी ने लिखा- लूडो भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ