Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब शीजान ने पुलिस को अपना बयान दिया है।
एएनआई की रिपोट के अनुसार, उन्होंने बताया है कि वह देश में उस माहौल से बहुत परेशान थे, जो श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद सामने आया।’ श्रद्धा हत्याकांड के बाद वो काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और इसलिए उन्होंने तुनिशा से ब्रेकअप किया था।
और पढ़िए – शीजान खान से ब्रेकअप के कारण तनाव में थीं तुनिषा शर्मा, 15 दिन पहले हुआ था ब्रेकअप
शीजान का बयान
पुलिस हिरासत में अपने पहले दिन के दौरान, शीजान ने वालीव पुलिस को बताया कि श्रद्धा वाकर मामले से उभरने वाले नतीजों को देखने के बाद उन्होंने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया और उसे बताया कि वो दोनों अलग धर्म के हैं और उनके बीच उम्र का भी काफी फासला है, इसलिए वो अब साथ नहीं रहना चाहते हैं।
शीजान ने आगे खुलासा किया कि ये पहली बार नहीं था, इससे पहले भी तुनिशा ने सुसाइट करने की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों ने शीजान के हवाले से कहा, ‘तुनिषा ने हाल ही में अपनी मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया और तुनिशा की मां को उसका अच्छे से ध्यान रखने के लिए कहा।’
तुनिशा शर्मा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वालीव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को शीजान खान को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
तुनिशा की मां ने शीजान को लेकर कही ये बात
वहीं अब तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, उसने तुनिसा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी बताया कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को लेकर सजा की मांग की है।
केस के बारे में
वालीव पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिशा की लाश मिली थी। उन्हें जानकारी मिली कि चाय के ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
22 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines