हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AIR INDIA और MAKE MY ट्रिप पर भड़कीं अभिनेत्री, कहा- इनसे बचकर रहना; क्या है पूरा मामला

Richa Chadha angry over AIR INDIA and MAKE MY trip:अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एयर इंडिया और मेक माय ट्रिप पर भड़क गईं, लोगों को बचकर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

Richa Chadha angry over AIR INDIA and MAKE MY trip : अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने विमान कंपनी एयर इंडिया (AIR INDIA) और टिकट बुकिंग वेबसाइट मेक माई ट्रिप (Make My Trip) को निशाने पर लिया है। पोस्ट को पढ़ने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि साल 2024 में इन 2 घोटालेबाजों से बचकर रहें।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एयर इंडिया की फ्लाइट से टिकट बुक किया था। टिकट बुक करने के लिए उन्होंने मेक माइ ट्रिप का इस्तेमाल किया था, लेकिन उनकी फ्लाइट ऐन मौके पर कैंसिल कर दी गई और रिफंड का भी कोई ऑप्शन नहीं मिल पा रहा था। इस पर वह भड़क गईं। उन्होंने लिखा कि भविष्य में कंपनी को और नुकसान सहना पड़ेगा।

पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने लिखा, “स्कैम अलर्ट मेक माई ट्रिप, एयर इंडिया’, शायद माई माई ट्रिप जैसे सो-कॉल्ड सुविधाजनक फ्लाइट बुकिंग पोर्टल की मिलीभगत से घटिया एयरलाइनों के लिए जल्दी पैसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका बिना सूचना के उड़ानें रद्द करना या समय चेंज करना है। उन्होंने आगे लिखा कि मेक माई ट्रिप की थकेली ग्राहक सेवा यह तय करेगी कि आपके पास रिफंड का दावा करने का कोई ऑप्शन न हो।

विज्ञापन

उन्होंने एयर इंडिया के कस्टमर केयर पर भी भड़ास निकालते हुए कहा कि आखिरी मिनट में समय की गड़बड़ी या एरोगेंट होने के लिए माफी भी नहीं मांगेंगे। एक उपकार करें, 2024 में इन 2 घोटालेबाजों से बचें। कंपनी को हिस्ट्री की तुलना में ज्यादा नुकसान सहना पड़ेगा। ब्लैक लिस्ट एयर इंडिया, बैन मेक माई ट्रिप।

सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का यह पोस्ट वायरल हो गया। पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की टीम ने उनसे संपर्क किया और रिफंड की बात कही। ऋचा ने बताया कि 2 हफ्ते से रिफंड की कोशिश की जा रही थी। मेक माई ट्रिप के लोग कह रहे थे कि एयर इंडिया रिफंड ही नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सेलिब्रिटी न होता तो क्या उसकी समस्या का निदान हो पाता?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :Happy New Year 2024 : कहीं तोड़ते हैं प्लेट तो कहीं अंगूर खाकर करते नए साल का स्वागत, न्यू ईयर सेलिब्रेशन की 5 अजीब परंपराएं

सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा की पोस्ट पर कमेंट्स करके लोग अपनी भी रिफंड से संबंधित समस्याएं बता रहे हैं, जिसे हल नहीं किया गया। कई लोगों ने कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रिफंड नहीं मिल पाया। ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा है कि कमेंट कर रहे लोगों की शिकायत पर भी ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola