Anupam Kher Mother Viral Video: अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभिनेता की मां दुलारी देवी की बातें लोगों को भी खूब पसंद आती हैं। अब दुलारी देवी ने अनुमान खेर से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाने पर आमंत्रित करें।
खाना खाने बैठे अनुपम खेर बता रहे थे कि आज उन्हें खाने में क्या क्या मिला है। इस दौरान वह टीवी भी देख रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात हो रही थी। अनुपम खेर के साथ ही उनकी मां और उनके भाई भी वहां मौजूद थे। जैसे ही अनुपम खेर ने पीएम मोदी का जिक्र किया तो उनकी मां ने कहा, उन्हें भी खाने पर बुला लो।
अनुपम खेर की मां ने कहा कि मोदी जी को भी बुलाओ खाने पर। कहना, मेरी मां आपकी मां है। उनको क्यों नहीं बुलाना? इस पर अनुपम खेर ने कहा कि उनको खाने पर बुलाएं? उनके पास कोई और काम नहीं है क्या? इस पर मां ने कहा कि सबको काम है लेकिन खाना तो खाना ही है।
वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, “मोदी जी को भी बुला लो खाने पे!” माता दुलारी का ऐलान! मां कुछ भी बोल सकती है और बोलती है। पूरे विश्वास से। अब देखिए ये वीडियो! और जरा समझाइये मेरी माता जी को कि मोदी जी देश के प्रधान मंत्री। उनको खाने पे बुलाना थोड़ा कठिन होगा! ”
अनुपम खेर का यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि ऐसा होता है EVM हैक, लोग दिल से पीएम मोदी की रेस्पेक्ट करते हैं। एक ने लिखा कि आप तो इतना सब खा रहे हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री जी सिर्फ खिचड़ी खाते हैं। एक ने लिखा कि ऐसा ना कहिए अनुपम खेर जी, मोदी जी को समझना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है , पता नहीं कब पधार जाएं।
यह भी पढ़ें : शायराना अंदाज में बिजली विभाग ने मांगा बकाया बिल, लोग बोले- धमकाने ये कैसा तरीका?
एक अन्य ने लिखा कि माना कि प्रधानमंत्री हैं, व्यस्त होंगे पर मोदीजी का कोई भरोसा नहीं, आ भी सकते हैं। आखिर एक मां का बुलावा है। एक ने लिखा कि इतना सबकुछ करने के बाद भी आपको टिकट नहीं मिल रहा है अनुपम जी। एक ने लिखा कि किसान की खाते हो और मोदी की गाते हो।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines