शायराना अंदाज में बिजली विभाग ने मांगा बकाया बिल, लोग बोले- धमकाने ये कैसा तरीका?

Viral Video Of Electric Department Announcement : बकाया बिजली बिल भरने के लिए ऐसा अनाउंसमेंट शायद ही अपने पहले कभी देखा हो। शायराना अंदाज में लोगों को प्यार से धमकी दी जा रही है कि अगर बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Electricity Department

Viral Video Of Electric Department Announcement: कई क्षेत्रों में आज भी लोग साल साल भर बिजली का बिल जमा नहीं करते। इसके लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आती है, छूट देती है। इसके बाद भी जब बिजली का बिल जमा नहीं किया जाता तो कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जाती है लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शायराना अंदाज में उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने के लिए चेतावनी दी जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी पर माइक लगाकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है, अनाउंसमेंट में कहा जा रहा है कि बिल ना भरने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है और उसका कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

विज्ञापन

अनाउंसमेंट में कहा जा रहा है कि ऊपर वाले की मर्जी के बिना एक पत्ता हिल नहीं सकता, बकाया बिल भरने का इससे अच्छा मौका मिल नहीं सकता। नींद आने से पहले इंसान सो नहीं सकता और जिसका बिल जमा है उसके घर में अंधेरा हो नहीं सकता। इंसान अकेला आया और अकेला ही जाएगा, जो बिजली का बिल नहीं भरेगा, उसके घर में अंधेरा हो जाएगा।


आगे कहा गया कि पैसा फर्क डाल देता है रिश्तों में, अब घरेलू बिल जमा कीजिए किस्तों में। वक्त से पहले मौत आ नहीं सकती और इस पावर हाउस की लाइट कभी जा नहीं सकती। एक बात साफ है कि सरकार की तरफ से ब्याज माफ है। हर इंसान के पास मजबूरी है लेकिन बत्ती जलाया है तो बिल देना जरूरी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बिजली विभाग द्वारा कराया गया यह अनाउंसमेंट वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि लोगों को धमकाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक ने लिखा कि अब तो स्मार्ट मीटर आ गया है, ऑटोमेटिक कट जायेगा। एक ने लिखा कि बिजली विभाग के इतने कर्जदार हो गए हैं कि ये लोग भी अब शायरी करने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ