Living Wall Memorial :टैटू बनवाने का शौक बहुत लोगों को है, कुछ अपनी प्रेमिका के नाम का टैटू बनवाते हैं तो कुछ मां-बाप के नाम का, कुछ भगवान का टैटू बनवाते हैं तो कुछ अपने पसंदीदा नेताओं को अपने शरीर छपवा लेते हैं। शायद ही आपने कभी किसी को देश के लिए शहीद हुए जवानों का टैटू बनवाते देखा हो। आज हम आपको एक ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बलिदान देने वाले को सलाम करने के लिए कुछ अलग करने की ठानी।
यूपी हापुड़ के अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर देश के लिए शहीद हुए कई जवानों के नाम का टैटू बनवाया है। अभिषेक ने अपने शरीर पर 631 शहीद जवानों के साथ ही महापुरुषों और क्रांतिकारियों के चित्र भी बनवाए हैं। देश की आजादी के लिए और आतंकवादी अटैक में हुए शहीदों के नाम भी अभिषेक ने अपने शरीर पर गुदवा लिए हैं। अभिषेक को इसके लिए ” INDIA BOOK OF RECORDS” की तरफ से सम्मानित किया गया है और अभिषेक को ” लिविंग वॉल मेमोरियल ” टाइटल दिया गया है।
अभिषेक गौतम जनपद हापुड़ में अपने माता पिता के साथ रहते हैं और वहीं से ही पढ़ाई की है। अभिषेक गौतम का कहना है कि मैं अपने समाज को संदेश देना चाहता हूं कि किसी भी चीज को अच्छे से करना है उसको निभाना है तो उसके लिए बहुत सारे आइडियल होने चाहिए। अभिषेक का कहना है कि हमारी फौज, हमारी सेना से अच्छे आइडियल नहीं मिल सकते हैं।
अभिषेक का कहना है कि हमारे मातृभूमि पर शहीद हुए वीर जवानों के नाम का टैटू मैंने अपने शरीर पर बनवाया है। शहीदों से सबसे अधिक लगाव लेह लद्दाख राइड के दौरान कारगिल शहीदों से हुआ, जब मैंने उनकी वीर गाथाएं पढ़ी। अभिषेक ने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जिससे मैं उनके परिवार के करीब जा सकूं तो मैंने कारगिल शहीदों के नाम सबसे पहले अपने बॉडी पर लिखवाए, जिसमें 559 शहीदों के नाम लिखवाए और इसके बाद मैं शहीद जवानों के परिजनों से मिलता है और नाम लिखवाता रहा।
यह भी पढ़ें : वाटेंड क्रिमिनल को पकड़ने जान दांव पर लगाते पुलिसवाले का वीडियो वायरल, सेल्यूट कर रहे लोग
अभिषेक ने कहा ककी मैं शहीद के परिजनों को अपनापन दिखाने के लिए उनके नाम का टैटू बनवाता रहा और अब मेरे शरीर पर कुल नामों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है। मुझे इंडिया बुक ऑफ रिकॉडर्स ने सम्मानित किया और उन्होंने मुझे “लिविंग वॉल मेमोरियल” का टाइटल भी दिया है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
15 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines