वाटेंड क्रिमिनल को पकड़ने जान दांव पर लगाते पुलिसवाले का वीडियो वायरल, सेल्यूट कर रहे लोग

Bengaluru Cops Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर स्कूटी सवार खड़ा है। जैसे ही उसे कांस्टेबल पकड़ने की कोशिश करता है तो वह भागने लगा लेकिन उसकी चाल कामयाब नहीं हुई।

Bangalore Police

Bengaluru Cops Viral Video : सुपरकॉप के बारे में सुना होगा, उनके जीवन पर आधारित फिल्म या वेब सीरीज भी देखी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कांस्टेबल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक कुख्यात और वांटेड अपराधी को पकड़ने की कोशिश की और इसमें कामयाब भी हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन

पूरी घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। बैंगलोर में एक 50 साल के पुलिस कांस्टेबल ने 40 से अधिक मामलों में वांटेड एक अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ट्रैफिक के बीच में जब कांस्टेबल को हेलमेट पहले स्कूटी पर सवार अपराधी दिखाई दिया तो उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा।

विज्ञापन

जैसे ही अपराधी को लगा कि कांस्टेबल उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था तो वह सिंगनल तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन कांस्टेबल ने उसे छोड़ा नहीं। स्कूटी से जब वह भागने लगा तो कांस्टेबल उसका पैर पकड़कर जमीन पर लेट गया, तब तक दो अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। हालांकि इसके बाद भी अपराधी भागने की कोशिश में था लेकिन राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी और वह भाग नहीं पाया।


तुमकुरु जिले के कोराटागेरे पुलिस स्टेशन के क्राइम ब्रांच में काम करने वाले पुलिस कांस्टेबल डोड्डा लिंगैया ने उस अपराधी को पकड़ा जो पूरे कर्नाटक में 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था।अपराधी का नाम मंजेश उर्फ ​​होट्टे मांजा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के सामने चुनौती थी कि मंगेश कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और ना ही कभी घर पर रुकता था। वह किसी भी होटल में खाना नहीं खाता था । वह लॉज या होटल में रुकता था और इसे भी बदलता रहता था। पिछले कई महीनों से इस शख्स की पुलिस को तलाश थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ