हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभ‍िनव अरोड़ा का एक और वीड‍ियो वायरल, धमकी म‍िलने के बाद क‍िया ये काम; हुए ट्रोल

Abhinav Arora Viral Video : अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुरक्षाकर्मियों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Abhinav Arora Viral Video : बाल संत अभिनव अरोड़ा कई दिनों से विवादों में हैं। अभिनव के माता-पिता ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं धमकी मिलने की जानकारी भी पुलिस की दी गई। अब अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनव पूरी सुरक्षा के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिनव अरोड़ा किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। एक जगह उनके आस पास पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं। अभिनव जब बाहर निकलते हैं तो भी उनके पास पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

अभिनव अरोड़ा का यह वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिनव को सुरक्षा लोगों के टैक्स के पैसे से दी गई है, जो ठीक नहीं है तो कुछ का कहना है कि प्राइवेट सिक्योरिटी रखा हुआ है, इसमें क्या दिक्कत है?

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अभिनव को ट्रोल करने के बाद ही ये सब हुआ है। अगर ट्रोल ना किया गया होता, धमकी ना मिलती तो वो शिकायत भी ना करते और सुरक्षा भी ना मिलती। एक अन्य ने लिखा कि अभिनव ने प्राइवेट सुरक्षाकर्मी रखा है तो इसमें किसी को क्या परेशानी है और पुलिसवाले तो शायद उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें ये शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : ‘अरे AC का पानी है, भगवान का प्रसाद नहीं’, बांके बिहारी मंदिर के भक्तों का वीडियो वायरल

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोलर्स के लिए लिखा कि उसे ट्रोल करने से अच्छा है कि खुद भी कुछ करो। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तो कोई भी रख सकता है, ये भौकाल मारने का नया तरीका है। बस पैसे होने चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola