Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आपको एक मगरमच्छ दिखेगा, जो हवा में उड़ते ड्रोन को खा जाता है। इसे देखकर वन्यजीवों की सुरक्षा और नेचुरल हैबिटेट में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस पोस्ट ने लोगों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता को बढ़ा दिया है। इसे इंस्टाग्राम पेज ‘droneshakk’ ने शेयर किया है। इसमें आप एक मगरमच्छ को देख सकते हैं, जो पानी से छलांग लगाकर उड़ते हुए ड्रोन को अपने मुंह में भर लेता है। बता दें कि इस मगरमच्छ का नाम जॉर्ज रखा गया है।
फुटेज में ड्रोन ऑपरेटर डिवाइस को दलदल के ऊपर नीचे उड़ाता है और जॉर्ज का नजदीक से नजारा लेता है। मगरमच्छ जब ध्यान से देखता है, तो वह अचानक तेजी से पानी से बाहर निकलता है और गैजेट को पकड़ लेता है। जॉर्ज जैसे ड्रोन में अपने दांत गड़ाता है उसके कुछ सेकंड बाद, उसके मुंह से धुएं का गुबार उठने लगता है, जिससे पता चलता है कि डिवाइस की लीथियम-आयन बैटरी में विस्फोट हो गया है।
सोशल मीडिया पर मिला रिएक्शन
इस पोस्ट पर अब तक 62 लाख व्यूज हैं। इसे लिंक पर क्लिक कर इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है। इस घटना ने दर्शकों को चौंका दिया है और साथ ही जंगली जानवरों के लिए ड्रोन से होने वाले खतरों को भी उजागर किया है। बता दें कि एक्सपर्ट पहले से ही जानवरों के बहुत करीब ड्रोन उड़ाने के खिलाफ चेतावनी देते रहते हैं, क्योंकि उनका शोर और उपस्थिति जानवरों के आक्रामक व्यवहार को ट्रिगर कर सकती है।
वीडियो को यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिसमें कई लोगों ने मगरमच्छ के लिए चिंता व्यक्त की। एक यूजर ने कहा कि आप इतने करीब ड्रोन क्यों उड़ा रहे हैं? बेचारा जानवर। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यही कारण है कि वन्यजीवों के आस-पास ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि जॉर्ज इसके लायक नहीं था। आशा है कि वह ठीक होगा।
यह भी पढ़ें – केवल 3600 रुपये में Vintage Car! जानिए कब मिलती थी इतनी सस्ती गाड़ी?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines