केवल 3600 रुपये में Vintage Car! जानिए कब मिलती थी इतनी सस्ती गाड़ी?

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शेवरले का एक पुराना न्यूजपेपर ऐड है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

केवल 3600 रुपये में Vintage Car! जानिए कब मिलती थी इतनी सस्ती गाड़ी?

1937 में 3600 रुपये में मिलती थी कार

विज्ञापन

Viral Post: जब भी आप कोई विंटेज कार देखते हैं तो एक बार जरूरी उनकी खूबसूरती को निहारते हुए इसकी कीमत के बारे में सोचते हैं, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि उस जमाने में इन कारों की कीमत क्या होती होगी? फिलहाल सोशल मीडिया पर एक पुराना न्यूजपेपर ऐड सामने आया है, जिसमें शेवरले की दो गाड़ियों का विज्ञापन है। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वायरल हुआ पोस्ट?

विज्ञापन

हाल ही में शेवरले का एक पुराना न्यूजपेपर ऐड ऑनलाइन सामने आया है, जिसने दो कारों का विज्ञापन दिया गया है। इसमें एक 5-सीटर शेवरले है। इसकी कीमत 3,600 रुपये दिखाई दे रही है, जो आज के मॉडल व्हीकल की कीमतों से बहुत कम है। वहीं एक और कार का ऐड दिखाया गया है, जिसकी कीमत 2,700 रुपये थी। पहले विज्ञापन में कार की उपलब्धता लखनऊ में दिखाई गई है, जबकि दूसरी कार कोलकाता, दिल्ली और डिब्रूगढ़ जैसे शहरों में डिलीवरी के लिए उपलब्ध थीं। बता दें कि आज भारत में सबसे किफायती 5-सीटर कारों की कीमत भी लाखों में है। पोस्ट में आप देख सकेंगे कि ये कार 1936-37 के समय की हैं।

आए कई कमेंट

इस वायरल विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें यूजर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि मैं अमीर हूं, लेकिन एक अलग सदी में। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अच्छे दिन, मुझे अब भी वे दिन याद आते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1936 में 3,675 रुपये  की वैल्यू  2024 में, 3,67,50,000 रुपये के बराबर है। एक यूजर ने कहा कि उस समय के हिसाब से ये बहुत महंगा रहा होगा । इस पोस्ट पर 24000 से ज्यादा लाइक्स हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ