गजब फर्जीवाड़ा! एक ही ID से जारी हुए 814 बर्थ सर्टिफिकेट, यूपी में हाथरस के DM ने बैठाई जांच

Hathras News : मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस का है, यहां 19 महीने में 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी कर कर दिए गए। हैरानी की बात ये है कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

birth certificate

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 19 महीने में 814 जन्मदिन प्रमाणपत्र एक ही आईडी से जारी कर दिए गए। अब मामला सामने आया है तो अधिकारी भी हैरान हैं। मामले को लेकर DM ने जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है। क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों और छह राज्य के लोगों को हाथरस के एक छोटे से गांव से प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि सिचवाली सानी गांव की कुल आबादी 1175 है लेकिन इस गांव की एक आईडी से 19 महीने में अब तक 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि हाथरस जिले की हसायन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के पंचायत सचिव की आईडी से यह प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। सचिव को जब आईडी मिली तब तक इस आईडी से 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के लिए बता दें कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले सीआरएस पोर्टल की निगरानी की जिम्मेदारी जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास होती है।

मामला सामने आने के बाद डीएम ने मामले की जांच हाथरस के CMO को सौंप दी है और सभी ब्लॉकों में भी जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी प्रमाणपत्र 1 जनवरी 2023 से 2 अगस्त 2024 तक 19 महीनों में उत्तर प्रदेश के 47 जिले के साथ ही बिहार,झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए और ये सभी सिचावली सानी  गांन से सीआरएस पोर्टल आईडी से जारी हुए।

वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि 5 अगस्त 2024 को 12 बजे के आस पास ई मेल आईडी के जरिए उन्हें ये आईडी मिली लेकिन तब तक यह सब हो चुका था। अब इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ