Man dream become rich falling love with billionaire Woman :हमें अपने आसपास अजीब-अजीब प्रेम कहानियां सुनने को मिलती हैं। अमेरिका से भी एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को एक बुजुर्ग पुरुष से प्यार हो गया, दोनों साथ में रहने लगे। इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। महिला की दो बेटियां भी थीं जिन्हें मां का यह रिश्ता पसंद नहीं था लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
80 साल की करोड़पति महिला ने शख्स को अपने घर पर काम करने के लिए रखा, दोनों में कब प्यार हो गया किसी को पता ही नहीं चला लेकिन जब महिला की बेटियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने मां से इसका विरोध किया। मां ने यह कहते हुए उसे घर से निकलने और दूरी बनाने से मना कर दिया कि उसने मुझे बहुत कुछ दिया है।
बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस उम्र में इस कदर प्यार में पड़ जाएगी। उसने मुझे बहुत कुछ दिया है, उसने मेरी बहुत देखभाल की है। मुझे उसकी पर्सनालिटी बहुत पसंद है। वहीं बुजुर्ग ने महिला को लेकर कहा कि मैं कभी इसके साथ खिलवाड़ नहीं करूंगा, मैं इसके साथ ही रहूंगा, जब तक जिंदा रहूंगा।
हालांकि महिला की बेटियों को इस पर संदेह था, उनका मानना था कि कहीं ना कहीं ये एक दिन मां को धोखा दे देगा। इसके बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू की। तब उन्हें पता चला कि यह शख्स जेल की हवा खा चुका है, ये ड्रग्स एडिक्ट है और ड्रग्स सप्प्लाई करने के मामले में भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इतनी जानकारी मिलने के बाद दोनों बेटियां सतर्क हो गईं। कुछ दिन बाद ही वह महिला को एक संपत्ति बेचने के लिए भी राजी कर लिया। डील फाइनल हो चुकी थी। इसी बीच कोविद में महिला की हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला का प्रेमी उसे कोरोना का टीका न लगवाने के लिए भी राजी कर लिया। कुछ ही दिन में महिला की मौत हो गई लेकिन ख़राब स्वास्थय के कारण महिला की दोनों बेटियों ने सपत्ति का हक हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : मालदीव में 20 फीट पानी के अंदर क्यों हुई कैबिनेट मीटिंग?
अब वह फिर से सड़क पर रहने के लिए मजबूर है। उसका कहना है कि अभी वह उस महिला को प्यार करता है। घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है। महिला का नाम कैरोलिन और उसके प्रेमी का नाम डेव फौटे था। महिला का कहना है कि उसे जिंदगी में पति ने वो प्यार और सम्मान नहीं दिया था, जो डेव ने दिया। शायद इसीलिए वह इस कदर प्यार में पड़ गई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines