वीडियो में दादी डांस फ्लोर पर पूरी ऊर्जा के साथ थिरकती नजर आ रही हैं. उम्र का फर्क कोई नहीं दिख रहा और उनका हर मूव ऐसा है कि देख कर लोग हैरान रह जाते हैं. वो सिर्फ डांस ही नहीं कर रही हैं, बल्कि बीच-बीच में गुलाटी मारकर अपनी कला का जलवा दिखा रही हैं. यही गुलाटी वीडियो का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गई है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो देख यूजर्स इसे AI इफेक्ट कहने लगे हैं, क्योंकि 75 साल की उम्र में इतनी लचीलापन और स्टाइल किसी ने उम्मीद नहीं की थी. लोग दादी के डांस के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और खुशमिजाजी की भी तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दादी बाकी दुनिया की चिंता किए बिना खुद को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं. इसके साथ ही उनका यह डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गया है. वीडियो को देख लोग कई कमेंट कर रहे हैं कुछ लिख रहे हैं कि दादी इतनी ऊर्जा से डांस कर सकती हैं, तो दूसरा तरफ लोग ये भी लिख रहे हैं को दादी ने 75 उम्र में भी अपने शौक को नहीं छोड़ा.
दादी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर लगातार तारीफ कर रहे हैं. कुछ लिख रहे हैं वाह दादी क्या बात है और कई लिख रहे हैं कि असली जोश और खुशी दिल में होती है.” इस वीडियो ने साबित कर दिया कि जुनून और उत्साह कभी कम नहीं होता. चाहे उम्र कितनी भी हो, अगर दिल में चाहत और आत्मविश्वास है, तो हर कोई अपनी कला और शौक को नए अंदाज में दिखा सकता है. 75 साल की दादी का यह डांस वीडियो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है.