बिना गैस निकाले ही शख्स खोलने लगा प्रेशर कुकर, अंजाम देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Pressure Cooker Blast : वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिना गैस निकाले कुछ लोग प्रेशर कुकर को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस घटना का भयावह वीडियो देख लोग ऐसी हरकतों से बचने की सलाह दे रहे हैं।

forcefully opening pressure cooker
विज्ञापन

Pressure Cooker Blast :प्रेशर कुकर जितना सुविधाजनक होता है, उतना ही खतरनाक है। कई बार प्रेशर कुकर के फटने की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि लोगों की गलतियों के कारण भी इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग प्रेशर कुकर से गैस निकालने से पहले ही उसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसका बुरा अंजाम हुआ।

जबरदस्ती कुकर खोलने का अंजाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गैस से भरे प्रेशर कुकर को जबरदस्ती खोलने की कोशिश कर रहा है। आस-पास कई लोग भी बैठे हुए हैं। सभी इस प्रेशर कुकर को जबरदस्ती खोलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में लोगों को कितनी चोटें आईं, ये कैमरे में तो कैद नहीं हुआ लेकिन घटना की गंभीरता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Advertisment

जब सभी मिलकर इस प्रेशर कुकर को जबरदस्ती खोलने की कोशिश करने लगे तो अचानक इसमें ब्लास्ट हो गया। इसके बाद वीडियो खत्म हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घटना में वहां मौजूद सभी लोग झुलस गए होंगे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार जरूर सोचना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ये दस दिन भूखे हों और खाना बन जाने के बाद एक मिनट का भी इंतजार नहीं कर पा रहे हों। एक अन्य ने लिखा कि इन लोगों को एक कड़ी सीख मिली है। एक ने लिखा कि मैं समझ सकता हूं कि वहां क्या स्थिति बनी होगी। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चोट ना आई हो।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि खतरनाक स्थितियों से बचने के लिए प्रेशर कुकर खोलने से पहले प्रेशर वाल्व को सावधानीपूर्वक छोड़ दें। वरना खतरनाक स्थिति हो सकती है। एक ने लिखा कि मुझे तो ये देखकर ही डर लग रहा है। एक ने लिखा कि आखिर इस तरह की स्थिति का सामना करने लिए लोग क्यों तैयार रहते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ