हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला की आंखों में मिले रेंगते हुए 60 जिंदा कीड़े, डॉक्टर ने दिए अजीबो-गरीब रिएक्शन

60 Live Worms in Woman Eyes: डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंखों में जिंदा कीड़े देखकर दंग रह गए, ये सब देखना उनके लिए घिघौना और चिंताजनक था।

विज्ञापन

60 Live Worms in Woman Eyes: क्या आपने कभी आंख में कीड़े पड़ने की बात सुनी है… जाहिर है कि नहीं सुनी होगी, लेकिन चीन के कुनमिंग से ऐसी ही एक विचित्र घटना सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला की आंखों से 60 जिंदा कीड़े निकाले है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंखों में जिंदा कीड़े देखकर दंग रह गए, ये सब देखना उनके लिए घिघौना और चिंताजनक था। डॉक्टरों ने बताया कि ये एक दुर्लभ मामला था। महिला की आंखों से उन कीड़ों को निकाल दिया गया है।

https://twitter.com/PetWOW1/status/1732146116487971298?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732146116487971298%7Ctwgr%5E82c397043d4e2ebe5beadba83bc345994e6d5793%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fviral%2Fbizarre-60-live-worms-found-in-chinese-womans-eyes-doctors-shocked

महिला की आंखों में रेंगते हुए कीड़े 

जानकारी के अनुसार, महिला की आंखों में बहुत खुजली हो रही थी, समस्या बढ़ने के बाद वो अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जब महिला की आंख को देखा वो हैरान रह गए। महिला की पलकों और आंखों की पुतलियों के बीच में रेंगते हुए कीड़े मिले। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को राउंडवर्म इन्फेक्शन (कीड़े से होने वाला संक्रमण) हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि महिला को ये इन्फेक्शन अपने आसपास के जानवरों से हुआ होगा। इस आधार पर, डॉक्टरों ने महिला को पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए अच्छी स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नोएडा वासियों के लिए जरूरी खबर, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज पर ड्राइविंग करने से पहले पढ़ ले नया फरमान

डॉक्टरों के लिए दुर्लभ मामला

महिला की आंख ने कीड़े निकालने वाले डॉ. गुआन ने मीडिया को बताया कि महिला की आंख में 60 जिंदा कीड़े थे, मेरे लिए एक दुर्लभ मामला था। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि जब महिला अपनी आंखों में खुजली कर रही होगी, उस समय कोई कीड़ा उनकी आंख में गिर होगा और वहां रहते हुए अपनी संख्यां बढ़ा ली होगी।

विज्ञापन

कैसे फैला इन्फेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, आंखों में इस तरह के कीड़े आम तौर पर मक्खी के काटने से फैलते हैं। हालांकि, महिला का दावा है कि उसकी आंख में ये कीड़े संक्रमित बिल्लियों या कुत्तों के लार्वा से पड़ें होंगे। ऐसा ही एक मामला साल 2020 में आया था, जहां एक चीनी महिला की आंख से 20 जिंदा रेंगते हुए कीड़े निकाले गए थे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola