60 Live Worms in Woman Eyes: क्या आपने कभी आंख में कीड़े पड़ने की बात सुनी है... जाहिर है कि नहीं सुनी होगी, लेकिन चीन के कुनमिंग से ऐसी ही एक विचित्र घटना सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला की आंखों से 60 जिंदा कीड़े निकाले है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंखों में जिंदा कीड़े देखकर दंग रह गए, ये सब देखना उनके लिए घिघौना और चिंताजनक था। डॉक्टरों ने बताया कि ये एक दुर्लभ मामला था। महिला की आंखों से उन कीड़ों को निकाल दिया गया है।
https://twitter.com/PetWOW1/status/1732146116487971298?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732146116487971298%7Ctwgr%5E82c397043d4e2ebe5beadba83bc345994e6d5793%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fviral%2Fbizarre-60-live-worms-found-in-chinese-womans-eyes-doctors-shocked
महिला की आंखों में रेंगते हुए कीड़े
जानकारी के अनुसार, महिला की आंखों में बहुत खुजली हो रही थी, समस्या बढ़ने के बाद वो अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जब महिला की आंख को देखा वो हैरान रह गए। महिला की पलकों और आंखों की पुतलियों के बीच में रेंगते हुए कीड़े मिले। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को राउंडवर्म इन्फेक्शन (कीड़े से होने वाला संक्रमण) हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि महिला को ये इन्फेक्शन अपने आसपास के जानवरों से हुआ होगा। इस आधार पर, डॉक्टरों ने महिला को पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए अच्छी स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: नोएडा वासियों के लिए जरूरी खबर, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज पर ड्राइविंग करने से पहले पढ़ ले नया फरमान
डॉक्टरों के लिए दुर्लभ मामला
महिला की आंख ने कीड़े निकालने वाले डॉ. गुआन ने मीडिया को बताया कि महिला की आंख में 60 जिंदा कीड़े थे, मेरे लिए एक दुर्लभ मामला था। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि जब महिला अपनी आंखों में खुजली कर रही होगी, उस समय कोई कीड़ा उनकी आंख में गिर होगा और वहां रहते हुए अपनी संख्यां बढ़ा ली होगी।
कैसे फैला इन्फेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, आंखों में इस तरह के कीड़े आम तौर पर मक्खी के काटने से फैलते हैं। हालांकि, महिला का दावा है कि उसकी आंख में ये कीड़े संक्रमित बिल्लियों या कुत्तों के लार्वा से पड़ें होंगे। ऐसा ही एक मामला साल 2020 में आया था, जहां एक चीनी महिला की आंख से 20 जिंदा रेंगते हुए कीड़े निकाले गए थे।
https://youtu.be/yeO3uEyGV9M
60 Live Worms in Woman Eyes: क्या आपने कभी आंख में कीड़े पड़ने की बात सुनी है… जाहिर है कि नहीं सुनी होगी, लेकिन चीन के कुनमिंग से ऐसी ही एक विचित्र घटना सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला की आंखों से 60 जिंदा कीड़े निकाले है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंखों में जिंदा कीड़े देखकर दंग रह गए, ये सब देखना उनके लिए घिघौना और चिंताजनक था। डॉक्टरों ने बताया कि ये एक दुर्लभ मामला था। महिला की आंखों से उन कीड़ों को निकाल दिया गया है।