हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दादा के साथ नहा रही थी बच्ची, खींच ले गया 'पानी वाला शैतान'; नहीं मिला कोई सुराग

Crocodile Attack : दादाजी के साथ पानी में नहा रही एक बच्ची गायब हो गई। लोगों का कहना है कि बच्ची को ‘पानी वाला शैतान’ ले गया है। कई टीमें बच्ची की तलाश कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन

Crocodile Attack : एक बच्ची अपने दादा जी के साथ पानी में नहा रही थी। नहाते वक्त वह दादाजी से कुछ ही दूर गई होगी कि वह गायब हो गई। बच्ची के दादा जी पास में ही कुछ अन्य लोगों के साथ नहा रहे थे, वह तुरंत बच्चे को खोजने में जुट गए लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में खोजबीन करने के लिए स्पेशल टीम बुलाई गई लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बच्ची को ‘पानी के शैतान’ ने निगल लिया है।

घटना मलेशिया की है, यहां छह वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची नहा रही थी, इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और दादा जी के सामने ही उठा ले गया। घटना देखते ही दादा पोती को बचाने के लिए दौड़े लेकिन यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वह कुछ कर ही नहीं पाए। अब बच्ची की तलाश के लिए दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कई कोशिशों के बाद भी नहीं मिली बच्ची 

बताया गया कि कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। बचाव अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि खोज और बचाव अभियान जारी है, समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा, रात करीब साढ़े आठ बजे बचावकर्मियों ने अपनी खोज बंद कर दी और अगली सुबह फिर से खोजबीन शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


दरअसल मलेशिया में मगरमच्छों के हमले बेहद दुर्लभ हैं, पिछले 20 वर्षों में केवल 200 से अधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में यह खबर लोगों को डराने वाली थी कि मगरमच्छ ने बच्ची पर हमला किया और उसे पानी में घसीट ले गया। बच्ची का कोई सुराग ना मिल पाने से इलाके के लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें : Video: मां ने मासूस की जान दांव पर लगा बनाई रील, एक चूक से चली जाती जान

विज्ञापन

ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब थाईलैंड में एक बुजुर्ग महिला को एक अजगर दो घंटे तक जकड़ कर बैठा रहा। महिला घर में अकेली थी और जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अजगर के चंगुल से बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola