Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: दिल्ली में एक 28 साल के लड़के ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए। उसने अपनी माशूका के शव के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा और उसी में बॉडी के टुकड़े डाल दिए। अपार्टमेंट में बदबू न फैले इलके लिए अगरबत्ती जलाता था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है।
आरोपी लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा को मारा, फिर काटा और 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया है। अब उसे 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आफताब सेफ की ट्रेनिंग ले चुका था। उसे पता था कि किसी चीज को टुकड़ों में कैसे काटा जाता है।
श्रद्धा को मारने के बाद आराम से जीवन जी रहा था। वो उसी कमरे में सोता था जहां उसने श्रद्धा को मारा और रखा था। रात में वो शव के टुकड़े को एक-एक कप फेंकने निकलता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हई। जिसके बाद उसने फ्लैट के अंदर ही उसकी हत्या कर दी। फिर तेज हथियार से उसके शव को काटा और बॉडी को फ्रिज में डाल दिया।
26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं आफताब भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी जो प्यार में बदल गई। परिवार वाले रिश्ते से खुश नहीं थे तो दोनों ने मुंबई छोड़ दिया और दिल्ली शिफ्ट कर गए। महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।
अभी पढ़ें – डेटिंग ऐप पर हुई थी श्रद्धा से मुलाकात, लिव इन पार्टनर के हत्यारोपी आफताब ने किए सनसनीखेज खुलासे
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की दोस्त ने उसके पिता को बताया कि उसकी बेटी कई महीनों से संपर्क में नहीं है। सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं है। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे होश उड़ गए। आफताब ने अपनी माशूका को 18 मई को ही मार डाला था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।