Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: आप एक मिनी कूपर (Mini Cooper) कार के अंदर कितने लोगों के बैठने की कल्पना कर सकते हैं? आप कल्पना करें, उससे पहले बता दें कि ये फाइव सीटर कार है। अब आप सोचेंगे कि इसमें सात या फिर आठ लोग बैठ पाएंगे, लेकिन हम आपको बता दें कि इस कार में कुल 27 लोगों के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़ा है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए इस मिनी कपूर कार में एक-एक कर कुल 27 लोग बैठ गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पूरे मामले का एक वीडियो शेयर किया गया है।
How many volunteers can squeeze into this regular-sized Mini Cooper? 😬 pic.twitter.com/wXf4Tihv87
— Guinness World Records (@GWR) September 5, 2022
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में कुल 27 लोगों को मिनी कूपर के अंदर बैठते हुए देखा जा सकता है। कार के अंदर बैठने वाले लोगों ने कार की सीटों पर खुद को एडजस्ट किया और फिर किसी तरह एक-के ऊपर एक 27 लोग कार के अंदर सवार हो गए।
जिस तरह से सभी लोगों ने फाइव सीटर कार के अंदर खुद को एडजस्ट किया, वह आपको हैरान कर सकता है। GWR वेबसाइट के अनुसार, रिकॉर्ड 18 मई 2014 को ब्रिटेन के ब्राइटन में बनाया गया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।