Asteroid 2025 AY2 Near Earth : हमारी पृथ्वी की तरफ अक्सर कोई ना कोई एस्टरॉयड आते रहे हैं। हालांकि हाल-फिलहाल में इनसे कोई बड़ा खतरा नहीं पैदा हुआ है। अब एक बार फिर से जहाज जितना बड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम है- 2025 AY2। इस एस्टरॉयड की खोज इसी साल हुई है। नासा के अनुसार, यह एस्टरॉयड 220 फीट बड़ा है। ये एस्टरॉयड 83 हजार 788 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक नहीं बल्कि दो से तीन एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब से गुजरने की संभावना जताई गई थी। इसमें 2025 BA , 2025 AY2 और 2025 BJ शामिल हैं। तीनों की निगरानी की जा रही है कि अगर ये पृथ्वी के करीब आएं तो संभावित खतरे को टाला जा सके।
67 लाख 90 हजार किलोमीटर दूरी से गुजरेगा एस्टरॉयड
2025 AY2 के आज धरती के करीब से गुजरने की संभावना है। जिस वक्त यह पृथ्वी के करीब होगा तब धरती से इसकी दूरी महज 67 लाख 90 हजार किलोमीटर रह जाएगी। अगर देखा जाए तो इतनी दूरी बहुत अधिक होती है लेकिन अंतरिक्ष की गतिविधियों के लिए ये दूरी कुछ भी नहीं है। नासा उन सभी एस्टरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा मानती है जो पृथ्वी से 80 लाख किलोमीटर या उससे भी कम दूरी से गुजरते हैं।
यह भी पढ़ें : धरती पर मंडराई ‘आफत’ टली! 32000KM की स्पीड से आए थे 2 Asteroid
वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टरॉयड की वजह से पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन इस पर वैज्ञानिकों की नजर तब तक रहेगी, जब तक कि यह पृथ्वी के करीब से दूर नहीं चला जाता क्योंकि एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाए तो बड़े पैमाने पर नुकसान की वजह बन सकता है।
यह भी पढ़ें : भीषण भूकंप-तूफान का खतरा टला; 44000KM की रफ्तार से आया था Asteroid
2029 में धरती के सबसे करीब आएगा ये एस्टरॉयड
वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करीब 6.6 करोड़ साल पहले एस्टरॉयड की टक्कर के कारण हमारी धरती से डायनासोर खत्म हो गए। 13 अप्रैल, 2029 को अपोफिस नाम के एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। यह पृथ्वी से महज 31,860 किलोमीटर के भीतर से गुजर सकता है। यह इस आकार के किसी क्षुद्रग्रह द्वारा पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरने की सबसे बड़ी घटना होगी जिसके बारे में वैज्ञानिकों को पहले से पता है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines