Alert! पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है एस्टेरॉयड, क्या धरती को है खतरा? यहां पढ़ें अपडेट

 Asteroid 2025 AY2 Near Earth : एक नहीं बल्कि दो से तीन एस्‍टरॉयड के पृथ्वी के करीब से गुजरने की संभावना जताई गई थी। इसमें 2025 BA , 2025 AY2 और 2025 BJ शामिल हैं।

Shark Tank India
विज्ञापन

Asteroid 2025 AY2 Near Earth : हमारी पृथ्‍वी की तरफ अक्सर कोई ना कोई एस्‍टरॉयड आते रहे हैं। हालांकि हाल-फिलहाल में इनसे कोई बड़ा खतरा नहीं पैदा हुआ है। अब एक बार फ‍िर से जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम है- 2025 AY2। इस एस्‍टरॉयड की खोज इसी साल हुई है। नासा के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड 220 फीट बड़ा है। ये एस्‍टरॉयड 83 हजार 788 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक नहीं बल्कि दो से तीन एस्‍टरॉयड के पृथ्वी के करीब से गुजरने की संभावना जताई गई थी। इसमें 2025 BA , 2025 AY2 और 2025 BJ शामिल हैं। तीनों की निगरानी की जा रही है कि अगर ये पृथ्वी के करीब आएं तो संभावित खतरे को टाला जा सके।

विज्ञापन

67 लाख 90 हजार किलोमीटर दूरी से गुजरेगा एस्‍टरॉयड 

2025 AY2 के आज धरती के करीब से गुजरने की संभावना है। जिस वक्त यह पृथ्वी के करीब होगा तब धरती से इसकी दूरी महज 67 लाख 90 हजार किलोमीटर रह जाएगी। अगर देखा जाए तो इतनी दूरी बहुत अधिक होती है लेकिन अंतरिक्ष की गतिविधियों के लिए ये दूरी कुछ भी नहीं है। नासा उन सभी एस्‍टरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा मानती है जो पृथ्वी से 80 लाख किलोमीटर या उससे भी कम दूरी से गुजरते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्‍टरॉयड की वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन इस पर वैज्ञानिकों की नजर तब तक रहेगी, जब तक कि यह पृथ्वी के करीब से दूर नहीं चला जाता क्योंकि एस्‍टरॉयड अगर पृथ्‍वी से टकरा जाए तो बड़े पैमाने पर नुकसान की वजह बन सकता है।

विज्ञापन

2029 में धरती के सबसे करीब आएगा ये एस्‍टरॉयड 

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करीब 6.6 करोड़ साल पहले एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के कारण हमारी धरती से डायनासोर खत्‍म हो गए। 13 अप्रैल, 2029 को अपोफिस नाम के एस्‍टरॉयड के पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। यह पृथ्वी से महज 31,860 किलोमीटर के भीतर से गुजर सकता है। यह इस आकार के किसी क्षुद्रग्रह द्वारा पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरने की सबसे बड़ी घटना होगी जिसके बारे में वैज्ञानिकों को पहले से पता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ