हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बीकानेर मेयर के खिलाफ धरना देने पर युवक की पिटाई 

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, बीकानेर: बीकानेर कलेक्ट्री उस समय दंगल स्थल में तब्दील हो गई जब मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे मेयर समर्थकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

और पढ़िए – लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन मंत्री भुल्लर ने मुख्यालय के वैटरनरी अफ़सर जिलों में किए तैनात

विज्ञापन

 

दरअसल नगर निगम आयुक्त के खिलाफ मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित कलेक्ट्री पर धरना दे रही थी। इसी दौरान मेयर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला ने भी मेयर के धरनास्थल के सामने ही धरना शुरू कर दिया। वे सद्बुद्दी यज्ञ भी करने लगे। बस फिर क्या था मेयर समर्थक आपे से बाहर हो गए और सामाजिक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

यही नहीं मेयर समर्थक कुछ युवकों ने कातेला और उनके साथ यज्ञ कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि यज्ञ सामग्री भी उठाकर फैंक दी। हेमंत के शरीर पर कई चोट आई हैं। इतना ही नहीं जहां यह मारपीट हुई वहां से महज सौ कदम की दूरी पर एसपी, एडिशनल एसपी का ऑफिस है। वहीं, दूसरी मंजिल पर कलक्टर कार्यालय है। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर और प्रशासन का ऑफिस भी यहीं है। यहां तक कि यातायात का एक पुलिसकर्मी ये सारा नजारा देखता रहा लेकिन बीच बचाव करने नहीं आया। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

 

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola