Greater Noida News: यीडा की नई औद्योगिक भूखंड योजना जल्द, 700 करोड़ का होगा निवेश

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अब एक और नई औद्योगिक भूखंड योजना लाने की तैयारी में है. इस बार योजना में 8,000 वर्गमीटर तक के छोटे भूखंड शामिल होंगे, जिनका आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा.

Yamuna Authority
विज्ञापन

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अब एक और नई औद्योगिक भूखंड योजना लाने की तैयारी में है. इस बार योजना में 8,000 वर्गमीटर तक के छोटे भूखंड शामिल होंगे, जिनका आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा. इस योजना के माध्यम से प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 700 करोड़ का निवेश और 3,000 से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे.

पिछली योजना में रहा रिकॉर्ड रिस्पॉन्स

प्राधिकरण ने 31 जुलाई 2025 को समाप्त हुई भूखंड योजना में केवल 37 भूखंड जारी किए थे, जिनके मुकाबले 527 आवेदन आए. हालांकि ई-नीलामी प्रक्रिया में 448 आवेदक ही शामिल हो सके, लेकिन यह संख्या यह दर्शाती है कि छोटे औद्योगिक भूखंडों की मांग बहुत अधिक है.

विज्ञापन

नई योजना रहेगी खास

नई योजना में प्लॉट साइज अधिकतम 8,000 वर्गमीटर तक रहेगा. आवंटन प्रक्रियारू पूरी तरह ई-नीलामी आधारित होगी. लोकेशन मास्टर प्लान 2041 में नियोजित सेक्टर 5 में होगी.

आवासीय योजना भी जल्द

यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक योजना के साथ ही प्राधिकरण जल्द ही आवासीय भूखंड योजना भी लाएगा. सेक्टर 5 में भूमि चिह्नित की जा रही है. यह चालू वित्त वर्ष की दूसरी आवासीय योजना होगी. पिछली योजना में केवल 120 वर्गमीटर के प्लॉट शामिल किए गए थे. इस बार 200 वर्गमीटर तक के छोटे भूखंड भी योजना में जोड़े जा सकते हैं. नई योजना से मिडिल क्लास खरीदारों को बड़ा फयादा मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ