News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: त्योहारी सीजन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को पीने के पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गंगाजल की मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के चलते 4 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक इन इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी. ऐसे में दीपावली तक जल संकट की स्थिति बनी रह सकती है.
हर साल बारिश के बाद गंगाजल परियोजना से जुड़े देहरा, गंगनहर, पालड़ा और बुलंदशहर में सिल्ट (कीचड़-मिट्टी) जमा हो जाती है, जिसे साफ करने के लिए एनजीओ और सिंचाई विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जाता है. यह प्रक्रिया जरूरी है ताकि गंगाजल की गुणवत्ता बनी रहे, लेकिन इसके चलते नोएडा को मिलने वाले लगभग 200 एमएलडी और ग्रेटर नोएडा को मिलने वाले 100 एमएलडी पानी की आपूर्ति रुक जाएगी.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया है कि जल संकट को टालने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है. ट्यूबवेल और रैनीवेल स्रोतों से वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है. ग्रेटर नोएडा के जैतपुर जलाशय में 40 एमएलडी का बफर स्टॉक तैयार है.
ट्यूबवेल की उत्पादन क्षमता मांग से काफी अधिक है. वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार का कहना है कि ट्यूबवेल से होने वाली आपूर्ति, गंगाजल की कमी को पूरा कर देगी. जहां किल्लत होगी, वहां टैंकर भेजे जाएंगे. प्राधिकरण टीम पूरी तरह से सतर्क है और इस पर नजर बनाए हुए है.
गंगाजल आपूर्ति बाधित होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं. विशेषकर ऊंची इमारतों, नई हाउसिंग सोसायटियों और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की किल्लत ज्यादा महसूस की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: नोएडा के युवक ने 11 हजार किलोमीटर की रोड ट्रिप में बताया एनुअल फास्टैग का फायदा, जानें कितने हजार बचाएं
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।