Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए बोली प्रक्रिया का आगाज कर दिया गया है. घोषित योजना के अंतर्गत अब कुल 37 औद्योगिक भूखंडों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा ई-नीलामी के माध्यम से बोली लगाई जा रही है. इन भूखंडों का आकार 8,000 वर्गमीटर तक का है और ये भूखंड क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए महत्त्वपूर्ण माने जा रहे है. इससे पहले योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनके आधार पर पात्र आवेदकों का चयन किया गया और अब ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया जारी है.
मिक्स लैंड यूज के लिए इंटरव्यू
केवल औद्योगिक ही नहीं बल्कि मिक्स लैंड यूज श्रेणी के भूखंडों के आवंटन के लिए भी यीडा द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इन भूखंडों पर औद्योगिक, वाणिज्यिक और अन्य सहायक गतिविधियों की अनुमति होती है, जिससे निवेशकों को लाभ मिलता है. इस श्रेणी में भूखंड पाने के इच्छुक आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू है.
उद्योग जगत में उत्साह
यीडा की इस पहल को औद्योगिक निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बढ़ती बुनियादी सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स की निकटता ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
डिजिटल है पूरी प्रक्रिया
भूखंडों का आवंटन पूरी तरह से ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है. सभी को समान अवसर मिलता है. प्राधिकरण के मुताबिक इस प्रक्रिया से न केवल बड़े उद्योगपति बल्कि नए उद्यमी भी भागीदारी कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना भारत में LC 3 सीमेंट से तैयार पहला बड़ा प्रोजेक्ट, जानें क्या है खूबी
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
12 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines