राजनीति में अक्सर योजनाओं की घोषणाएं मंचों से होती हैं, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर के आदर्श नगर में एक अलग तस्वीर देखने को मिली. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने महिलाओं को सिर्फ शुभकामनाएं ही नहीं दीं, बल्कि उन्हें विधायक निधि कोष से उनकी प्राथमिकता वाले 1 करोड़ रुपए के विकास की कमान सौंपने का भी ऐलान कर दिया. यानी अब ये महिलाएं ही तय करेंगी कि उनके इलाके में किस विकास कार्य पर ये रकम खर्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के स्कूलों में दरी घोटाला, विधान सभा में विधायक के सवाल पर मंत्री दिलावर ने किया कबूल
रफीक खान ने महिलाओं से किया वादा
महिला दिवस पर अपने निवास पर आयोजित एक खास बैठक में आदर्श नगर क्षेत्र की 40 से ज्यादा महिला पार्षदों और समाजसेवियों को बुलाया गया. माहौल औपचारिक कम और संवाद का ज्यादा था. इसी दौरान रफीक खान ने एक ऐसी घोषणा कर दी जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने-अपने इलाके में जहां विकास की जरूरत समझें, वहां काम प्रस्तावित करें, इसके लिए उनके विधायक कोष से एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे यानि इस बार विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने का अधिकार सीधे महिलाओं के हाथ में होगा.
राजस्थान सरकार पर साधा निशाना
रफीक खान ने कहा कि ये सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में महिलाओं को नेतृत्व देने की कोशिश है. उनका कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो इस राशि को और बढ़ाया भी जा सकता है. इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं या तो बंद हो गई हैं या ठप पड़ी हैं. खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘उड़ान योजना राजस्थान’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई है. वहीं सरकारी स्कूलों की मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना भी अब दिखाई नहीं देती.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के किन 3 शहरों के बदल गए नाम? CM भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में दी जानकारी
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
10 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
10 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
11 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
12 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines