नई दिल्ली: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर देशभर में कार्रवाई के बीच हैदराबाद में बवाल की खबर है। यहां बुर्का पहनी दो महिलाएं एक पंडाल में घुस गईं और वहां विराजमान मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिलाएं मानसिक रूप से अस्थिर थीं। घटना हैदराबाद के खैरताबाद इलाके की है।
अभी पढ़ें – Ban on PFI: जानिए क्या है पीएफआई जिसे सरकार को करना पड़ा बैन
अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और अपने नामों का खुलासा नहीं कर रही हैं। हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा कि खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को स्पैनर लिए हुए भी देखा गया। उसने एक स्थानीय पर हमला करने की कोशिश की जिसने उन्हें रोकने की कोशिश की।
देशभर में पीएफआई के खिलाफ छापेमारी
बता दें कि मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में पीएफआई के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में पीएफआई के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी एटीएस इकाइयों ने छापेमारी की है।
लखनऊ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े करीब 57 लोगों को पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
अभी पढ़ें – Ban on PFI: पीएफआई के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 5 साल के लिए किया बैन
अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines