UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बुधवार को दिल्ली और लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई. सूत्रों के मुताबिक अब पार्टी ने औपचारिक चुनाव प्रक्रिया भी तय कर दी है, 14 दिसंबर को यूपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि इसका नामांकन फार्म 13 दिसंबर को भरा जाएगा. इस बीच संगठन चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल और सह-प्रभारी विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे, जहां पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.
दिल्ली में शाह-नड्डा-RSS की बैठक
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद यह साफ माना जा रहा है कि यूपी में नया अध्यक्ष अगले चार–दिनों में तय हो जाएगा. आज की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष और आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. करीब एक घंटे चली इस बैठकों में यूपी, दिल्ली और हरियाणा के संगठन चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए पिता ही बना हैवान, कमरे में गड्ढा खोद मासूमों को जिंदा दफन करने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
15 दिसंबर को मिल सकता है नया अध्यक्ष
पार्टी सूत्रों का कहना है कि 15 दिसंबर से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा. इसी बीच यूपी बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की. माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े सभी संगठनात्मक काम लगभग पूरे हो चुके हैं.
ओबीसी चेहरे के हाथ संगठन की कमान!
सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार संगठन की कमान किसी ओबीसी चेहरे को देने पर विचार कर रही है. संभावित नामों में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सबसे आगे बताए जा रहे हैं. हालांकि, यह भी चर्चा है कि आरएसएस प्रदेश में ब्राह्मण चेहरा सामने लाने के पक्ष में है. ऐसे में शाह–नड्डा–आरएसएस की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण: BJD सांसद ने की संसद के शीतकालीन और बजट सत्र दिल्ली से बाहर कराने की मांग
यूपी में नया अध्यक्ष कौन?
यूपी में नया अध्यक्ष कौन होगा, यह फैसला भाजपा के आने वाले सामाजिक-सियासी संतुलन का बड़ा संकेत माना जा रहा है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक ओबीसी चेहरे पर बीजेपी दाव लगा सकती है – खासकर वैसा ओबीसी चेहरा जो योगी सरकार के साथ सामंजस्य बैठा कर संगठन के काम को आगे बढ़ा सके.
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
48 mins agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
2 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
4 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
4 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
5 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
6 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
6 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines