नई दिल्ली: बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच सीए नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने साफ -साफ कह दिया की वह अब कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा, मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं। सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाट पर पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला किया।
और पढ़िए –Delhi Metro Rules Change: दिल्ली मेट्रो में अब बिना टोकन या कार्ड के कर सकेंगे सफर, जानिए पूरी डिटेल
सीएम ने कहा, हमें तो मर जाना कबूल है, लेकिन उनके साथ जाना नहीं। ये सब बोगस बातें हैं। वो किस लिए ऐसा बोलते हैं मुझे तो समझ में ही नहीं आता है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के साथ आ गया हूं। इसलिए उनको भी फंसाया जा रहा है।
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अटलजी को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था। लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए। बात दें कि जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश पर हमलावर हैं। कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के संपर्क में हैं।
बता दें कि रविवार को सुशील कुमार मोदी ने भी जेडीयू के साथ फिर से आने वाली बात पर प्रतिक्रिया दी थी। सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अब बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी। नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को लेकर कहा कि जिसको कुछ नहीं बनाया गया है वो ही आज पर ज्यादा बोल रहे हैं। ये सब फालतू की बातें हैं। कोई कुछ भी बोलता रहता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
45 mins agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 hr agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 hr agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines