Widow Pension Scheme: इस राज्य में सबसे ज्यादा दी जा रही विधवा पेंशन, जानें किस राज्य में पुरुष भी इस योजना में शामिल

Widow Pension Schemes: हमारे समाज में कमजोर लोगों को हर तरह से सरकार की तरफ से मदद मिले। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें “विधवा पेंशन योजना” शामिल है। आइए इस योजना के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

विधवा पेंशन योजना (1)

विधवा पेंशन योजना

विज्ञापन

Widow Pension Schemes: भारत में महिलाओं को आजादी से रहने का माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। इसी में एक विधवा पेंशन योजना भी है, जिसे आप विडो पेंशन स्कीम के रूप में जानते हैं। यह योजना सरकार ने उन महिलाओं के लिए शुरू की है, जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं। इसलिए इस योजना के तहत हर विधवा को वित्तीय मदद देकर उन्हें सशक्त बनाने का काम शुरू किया गया है। हर राज्य में आवेदन करने की प्रक्रिया अलग होती है। इसके अलावा कितनी राशि मिलती है, यह सब एक अलग प्रोसेस होता है।

कई विधवा महिलाओं को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हर राज्य सरकार को इस योजना के बारे में अवगत कराना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी मदद के अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। आपको बता दें, कुछ राज्यों ने अब अविवाहित पुरुषों को भी इस योजना में शामिल कर आर्थिक मदद देने का काम शुरू किया है। इसमें हरियाणा सरकार राज्य के पुरुषों को इसका लाभ देती है। इसमें महिला हो या पुरुष सबको लाभ मिलता है और उम्र 45-60 साल होनी चाहिए।

Advertisment

विधवा पेंशन योजना क्या है?

विधवा पेंशन योजना जिसे केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किया गया है। इस योजना में पति के मरने के बाद परिवार के किसी सदस्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। इस योजना की मदद से विधवाओं को अपनी आजीविका बिना किसी मदद के हर तरह से खुद को सशक्त बनाना है। हालांकि, अगर विधवा महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद उसके बच्चे या परिवार से जुड़े किसी भी सदस्य को इस पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।

किन-किन राज्यों में चल रही है स्कीम? 

कई राज्यों में विधवा पेंशन योजना चल रही है। ये योजनाएं उन विधवा महिलाओं की मदद करती हैं ताकि वे अपना जीवन आराम से जी सकें। उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। यह योजना कई राज्यों में चल रही है, जिनमें बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं।

योजना का मकसद क्या है?

इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विधवा महिलाओं को हर प्रकार से जीवनयापन के लिए जरूरी चीजें देना है। विधवा पेंशन योजना के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग तरह से पैसा मिलता है, जैसे-

विज्ञापन

हरियाणा

हरियाणा विधवाओं और निराश्रित (बिना किसी सहारे के) महिला पेंशन योजना के तहत हर महीने 2,500 रुपये पेंशन दी जाती है।

उत्तर प्रदेश

यूपी विधवा पेंशन योजना के तहत पति के मरने के बाद इस योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा सीधे उनके खाते में आता है।

विज्ञापन

दिल्ली

दिल्ली पेंशन योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह है। अगर विधवा पेंशन योजना के बारे में किसी को ज्यादा जानकारी चाहिए। इसके लिए आप राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल

विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार से 750 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। इस योजना के तहत आपको पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए। लाभार्थी की पारिवारिक आय 1000 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ