लंबे समय से बिहार के 10 सर्कुलर रोड बंगले को लालू परिवार के आवास के तौर पर जाना जाता है. लेकिन अब ये पता बदलने वाला है. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को मिले हुए सरकारी आवास को अब खाली करना पड़ रहा है. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने ये नोटिस जारी किया था. जिस राबड़ी देवी ने आवास को खाली ना करने की जिद पकड़ी हुई थी, अब चुपचाप वहां से लालू परिवार अपना सामान शिफ्ट कर रहा है. उनका छोटा-मोटा सामान रात के अंधेरे में बिल्डिंग से बाहर भेजा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार में तेज प्रताप यादव की जान को खतरा, पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ थाने पहुंचे लालू के लाल
राबड़ी ने बंगला खाली करने से किया था इनकार
बिहार की एनडीए सरकार के गठन के बाद 25 नवंबर को 10 सर्कुलर रोड बंगले को खाली करना का नोटिस जारी किया गया था, जिसमें साफ लिखा गया था कि लालू परिवार एक महीने के अंदर आवास खाली कर दे. 25 दिसंबर की रात
घर शिफ्ट करने की शुरुआत हो गई. 2006 से लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड बंगले में रह रहा था. लालू यादव और राबड़ी देवी के समर्थक उनसे मिलने के लिए इसी आवास पर पहुंचते थे. राबड़ी देवी को बतौर विधान परिषद सदस्य ये बंगला मिला था. नई बिहार सरकार ने ज्यादातर विधायकों और विधान पार्षदों को नए सरकारी आवास आवंटित किए थे, जिसके तहत राबड़ी देवी को 39 हॉर्डिंग रोड पर बंगला मुहैया करवाया गया. लेकिन राबड़ी देवी ने इसे सरकार की साजिश बताते हुए कहा 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने से साफ मना कर दिया.
अब कहां शिफ्ट होगा लालू परिवार?
सवाल ये है कि अब लालू यादव और राबड़ी देवी कहां शिफ्ट होंगे. अटकलें लगाई जा रही है कि पटना के महुआबाग में लालू और राबड़ी का नया बंगला तैयार हो रहा है. आरजेडी के कुछ नेताओं का कहना है कि वो 39 हॉर्डिंग के सरकारी आवास में शिफ्ट होने की बजाय अपने प्राइवेट बंगले में रहने जा सकते हैं. हालांकि अभी उनका निजी बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, इसमें थोड़ा समय लग सकता है. इसलिए अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि लालू परिवार का अगला ठिकाना क्या होगा.
ये भी पढ़ें: राजनीति छोड़ Moto Vlogger बनेंगे तेज प्रताप यादव? खरीद ली कार से भी महंगी ये सुपरबाइक
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
42 mins agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines