राजनीति छोड़ Moto Vlogger बनेंगे तेज प्रताप यादव? खरीद ली कार से भी महंगी ये सुपरबाइक

Tej Pratap Yadav Bike: फोटो में तेज प्रताप यादव शोरूम के कर्मचारी से बाइक की चाभी लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होन के बाद अब कई लोग पूछ रहे है कि क्या ‘तेज प्रताप यादव अब राजनीति छोड़कर मोटो व्लॉगिंग करेंगे?’

Tej Pratap Yadav Bike

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर एक तरफ जहां विरोधी पार्टियां मंथन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर हार का कोई असर नहीं दिख रहा है. चुनाव खत्म होने के बाद ही तेज प्रताप सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और व्लॉगिंग करने लगे. इस बीच कथित तौर पर उन्होंने महंगी स्पोर्ट्स बाइक ली है. इस बाइक की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन

कितनी महंगी है तेज प्रताप यादव की बाइक?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोटो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ एक बाइक शोरूम में नजर आ रहे हैं. उनके ठीक सामने क शानदार कावासाकी निंजा ZX-6R नई बाइक खड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बाइक तेज प्रताप यादव ने खरीदी है, जिसकी शोरूम कीमत 1-2 लाख रुपये नहीं, बल्कि 12.48 लाख रुपये है. बाइक के ऑनरोड प्राइस की बात करें तो रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन का खर्चा मिलकर कीमत 14 लाख से 15.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि तेज प्रताप यादव ने अपने लिए ये बाइक खरीदी है, या फिर उनके किसी दोस्त-समर्थक ने बाइक लिया है.

विज्ञापन

एक फोटो में तेज प्रताप यादव शोरूम के कर्मचारी से बाइक की चाभी लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होन के बाद अब कई लोग पूछ रहे है कि क्या ‘तेज प्रताप यादव अब राजनीति छोड़कर मोटो व्लॉगिंग करेंगे?’ हालांकि तेज प्रताप के कई समर्थकों ने उन्हें नई बाइक की बधाई दी. उम्मीद की जा रही है कि सोशल मीडिया पर जल्द ही तेज प्रताप को इस बाइक पर सफर का मजा लेते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

क्यों इतनी खास है ये बाइक?


कावासाकी निंजा ZX-6R उन बाइक लवर्स का प्यार है, जिन्हें रफ्तार और बेहतरीन परफॉर्मेंस पसंद है. बाइक में 636 cc का लिक्विड-कूल्ड 4-सिलेंडर इंजन है, जो इसे बेहतरीन पावर देता है. इसका बेहतरीन इंजन 122 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करता है. बाइक में क्विक शिफ्टर और डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल (Traction Control) जैसे एडवांस फीचर्स भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ